Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs PAK : पाकिस्तान जीत सकता है मैच, कपिल देव ने बताया कारण

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार, 24 अक्तूबर को टी20 विश्व कप के अपने अभियान की शुरुआत के लिए एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। हाई-प्रोफाइल मैच को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को लगता है कि दोनों पक्ष दबाव में होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इसे बेहतर तरीके से संभालती है। इसके अलावा कपिल का यह भी मानना है कि पाकिस्तान मैच जीत भी सकता है।

बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के कुछ प्रभावशाली नाम हैं। जब टी20 की बात आती है तो टीम सबसे मजबूत टीमों में से एक है। कपिल देव ने इन पहलुओं पर अपनी राय दी और कहा कि 'मेन इन ग्रीन' टूर्नामेंट में किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें- जब भारत से मिली हार से बाैखलाए पाकिस्तान के फैंस, तोड़ दिए थे टीवी

कपिल देव ने कहा, "मैदान पर ऐसी चीजें कि कौन सी टीम हावी होगी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों टीमें दबाव में होंगी, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन दबाव को अच्छे से संभाल पाता है। हालांकि मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानता, फिर भी मैं कहूंगा कि पाकिस्तान टी20 में खतरनाक टीम है, वे किसी भी दिन किसी को भी हरा सकते हैं।'' दोनों देश राष्ट्रों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते हैं। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान दो साल पहले 2019 विश्व कप में आमने-सामने थे। हालांकि, विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम का आईसीसी आयोजनों में पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा का रिकॉर्ड है।

ऐसा हुआ तो जीत सकता है पाकिस्तान
कपिल देव ने इस पर प्रकाश डाला और कहा कि अनिश्चितता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास कुछ अप्रत्याशित खिलाड़ी हैं और हालांकि भारतीय टीम कागज पर मजबूत दिखती है, उन्हें दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कपिल ने कहा, "दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं, इसलिए निश्चित रूप से अनिश्चितता होगी। भारतीय टीम मजबूत दिखती है, लेकिन पाकिस्तान के पास कई बड़े खिलाड़ी हैं। हालांकि मुझे लगता है कि भारत को इससे चिंतित नहीं होना चाहिए। केवल एक चीज है कि दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। अगर भारतीय टीम दबाव नहीं झेल पाती तो पाकिस्तान यह मैच भी जीत सकता है।''

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+