गोल्डेन मैन माइकल फेलप्स ने शेयर की पत्नी संग सीक्रेट शादी की फोटो, लोग हैरान
मेक्सिको। एक बार फिर से महान तैराक माइकल फेलप्स सुर्खियों में हैं, वजह इस बार गोल्ड नहीं बल्कि पर्सनल है। दरअसल माइकल और उनकी प्रेमिका निकोल जॉनसन ने अपनी शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे ये पता चलता है कि माइकल और निकोल अब लिव इन पार्टनर नहीं बल्कि पति-पत्नी हैं।
माइकल और निकोल दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें जून की है, जिससे पता चलता है कि इन दोनों ने जून में ही शादी कर ली थी लेकिन इन दोनों ने रियो ओलंपिक में इस बात की चर्चा नहीं की थी बल्कि ये कहा था कि दोनों ओलंपिक के बाद ही शादी करेंगे।
मालूम हो कि माइकल फैल्प्स ने रियो में अपने करियर का 23वां स्वर्ण जीता था। ओलंपिक इतिहास में वो सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट है लेकिन रियो ओलंपिक के बाद उन्होंने इन खेलों से संन्यास ले लिया। माइकल और निकोल को पहले से ही एक बेटा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
