बॉल टैम्पिरिंग स्कैंडल पर बैनक्रॉफ्ट के खुलासे पर अब पूर्व बॉलिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोका जा सकता था
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने हाल ही में 2018 के न्यूलैंडस टेस्ट के दौरान हुई बॉल टैंपरिंग स्कैंडल को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि उस टेस्ट के दौरान हुई गेंदबाजी से छेड़छाड़ में सिर्फ स्मिथ, वॉर्नर और वही दोषी नहीं थे बल्कि गेंदबाजी कर रहे सभी खिलाड़ियों को इसका फायदा मिला था जिसका मतलब है कि सभी को इस बारे में जानकारी थी। कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासा करने के बाद उस समय कंगारू टीम के गेंदबाजी कोच रहे डेविड सेकर ने भी अपनी राय रखी और कहा कि इसे रोका जा सकता था।
उन्होंने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कहा,'यह काफी बड़ी गलती थी जिसे रोका जा सकता था। इसके लिये किसी पर भी उंगली उठाई जा सकती है जिसमें मेरा नाम भी शामिल हो सकता है। मेरे हिसाब से उस वक्त कई चीजें गलत हुई थी और लगातार उंगलियां उठाई जा रही थी और बहुत सारे लोगों को इसका दोषी करार किया जा सकता है। इसे रोका जा सकता था लेकिन ऐसा न कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण था। यह घटना हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ी रहेगी और इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता है।'
और पढ़ें: अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास नहीं हुई यह चीज तो कट जायेगा WTC फाइनल से पत्ता
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरन बैनक्रॉफ्ट कैमरे पर कैद कर लिये गये थे, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की जिसमें पता लगा कि बैनक्रॉफ्ट ने यह काम तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ के कहने पर किया था और इस बारे में डेविड वॉर्नर को भी जानकारी थी।
वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टैम्परिंग मामले में बैनक्रॉफ्ट के खुलासा करने के बाद स्पष्ट किया है कि अगर कोई इस मामले पर कुछ कहना चाहता है को वो बोर्ड के सामने आकर अपनी बात रखे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोबारा से जांच करने को तैयार है।
और पढ़ें: 3D वाले बयान पर विजय शंकर ने 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, अंबित रायडु को लेकर जानें क्या कहा
इस पर बात करते हुए कोच सेकर ने कहा,'अगर यह मामला दोबारा उठता है तो आप मुझ पर भी उंगली उठा सकते हैं और तत्कालीन कोच डेरेन लेहमन पर भी, आप हर किसी पर उंगली उठा सकते हैं, जाहिर तौर यह पूरा मामला दुर्भाग्यपूर्ण था, हम सभी जानते हैं कि हमसे गलती हुई थी, बैनक्रॉफ्ट इस समय कुछ नहीं कर रहा है, वह जिस स्थिति से गुजरा है उसे साझा कर रहा है। वह दिल का बोझ हल्का कर रहा है, वह इससे नहीं उबर पाये हैं, कोई भी नहीं उबर सका है, यह हमें लंबे समय तक परेशान करने वाला है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
