Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनने के लिये सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शनिवार को कोलंबो से डरहम के लिये रवाना होंगे।भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव को पहली बार टेस्ट क्रिकेट के लिये बुलावा मिला है जहां पर वो पृथ्वी शॉ के साथ बतौर रिप्लेसमेंट खेलने पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी दौरे से पहले चोटिल हो गए थे, जिसमें सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल, हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज आवेश खान का नाम शामिल है।

इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने चयन समिति से खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को मांग लेकर बात की है और रिप्लेसमेंट की मांग की थी जिसके बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को बतौर रिप्लेसमेंट भेजने का ऐलान किया है। इस बीच खबर आई है कि टेस्ट सीरीज पहले 2 मैचों में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेल सकेंगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: पूजा रानी-पीवी सिंधु पर रहेगी निगाह, ओलंपिक मे जाने कैसा होगा 31 जुलाई को भारतीय दल का शेड्यूल

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड सरकार ने ट्रैवल यात्रा के लिये केवल ग्रीन और एम्बर लिस्ट के देशों के यात्रियों को ही आने की इजाजत दी है, जिसके चलते यूके सरकार ने खिलाड़ियों के लिये खास तौर से बनाये गये नियमों को आसान बनाया है। यूके सरकार की ओर से ट्रैवल बैन लिस्ट में श्रीलंका का नाम रेड लिस्ट में है, जिसके चलते श्रीलंका से आने वाले लोगों को इंग्लैंड में आने की इजाजत तभी दी जा सकती है अगर वो नागरिक यूके या फिर आयरलैंड से हों।

हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड सरकार पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को इंग्लैंड की आने इजाजत देगी क्योंकि बीसीसीआई और ईसीबी के बीच यूके के एलिट स्पोर्टसमैन नियम के तहत छूट दी जायेगी। इसके तहत खिलाड़ी इंग्लिश समर में यूरो फुटबॉल, विंबलडन और इंग्लैंड की यात्रा कर रहे खिलाड़ियों को छूट दी जायेगी। ऐसे में जो भी नये खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचेंगे उन्हें 10 दिनों के लिये क्वारंटीन रहने के बाद ही मैदान पर उतरने की इजाजत मिलेगी।

और पढ़ें: 'आलसी बल्लेबाज हैं संजू सैमसन', श्रीलंका में फ्लॉप शो पर भड़के पूर्व पाकिस्तान कप्तान

ऐसे में साफ है कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव 1 अगस्त को इंग्लैंड दौरे पर पहुंचने के बावजूद पहले दो टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। भारतीय टीम को 12 अगस्त से लॉर्डस के मैदान पर अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलना होगा। ऐसे में टीम में शामिल होने से पहले दोनों खिलाड़ियों को रेड बॉल से प्रैक्टिस भी करनी होगी जिसका मतलब है कि दोनों खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट मैच से पहले खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 2:55 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+