अगर ओलंपिक में क्रिकेट हो गया शामिल तो क्या होगा भारत का रोल, BCCI सचिव जय शाह ने किया खुलासा
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले गए ओलंपिक गेम्स के 32वें संस्करण का समापन रविवार को हुआ जिसमें भारतीय दल ने अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 पदक हासिल किए। ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए इससे पहले सबसे अधिक पदक साल 2012 में आए थे जहां पर भारतीय टीम ने 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल सहित 6 पदक जीते थे। भारतीय दल ने इस साल भी 2 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं हालांकि इस साल भारत के खाते में एथलेटिक्स का गोल्ड मेडल भी आया है। ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह ओवरऑल दूसरा जबकि आजाद भारत का अपना पहला गोल्ड मेडल मिला है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के चलते देश भर के नागरिक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में दिखा फैन्स का शर्मनाक रूप, भारतीय खिलाड़ियों पर की नस्लीय टिप्पणी
इस बीच क्रिकेट के दोबारा से ओलंपिक खेलों में वापसी करने को लेकर चर्चा जारी है। उल्लेखनीय है की 1900 के दौरान क्रिकेट का ओलंपिक खेलों में जगह मिली हुई थी, जिसमें फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन की टीमें 2 दिवसीय मैच में प्रतिस्पर्धा करती नजर आती थी। ऐसे में क्या लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो सकती है जिसमें 8 टीमें भिड़ती नजर आएं।

BCCI के चलते आईसीसी ने बढ़ाये प्रयास
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसमें छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखते हुए विस्तार पूर्वक कैसे क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है इस के दिशा निर्देश शामिल है। अब आईसीसी इस प्रस्ताव को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सामने रखने की तैयारी कर रहे है। आईओसी के साथ आईसीसी ने पहले भी क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की तैयारियां की थी लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निरंतर प्रयासों के चलते इसके शामिल किये जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

एक पेज पर है बीसीसीआई और आईसीसी
ताजा रिपोर्ट से मिली जानकारी की मानें तो बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अगर ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाता है तो भारत इसमें जरूर भाग लेगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी एक पेज पर हैं फिर चाहे वो ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की बात हो या फिर उसमें भाग लेने की।
ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि बीसीसीआई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है ताकि अगले ओलंपिक खेलों में भारत के पदक लाने के मौकों को बढ़ाया जा सके।

2028 ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है क्रिकेट
गौरतलब है कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आईसीसी ने क्रिकेट के किस प्रारूप को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है जिसे ओलंपिक में मंजूरी मिलने के बाद 8 टीमें खेलती नजर आयेंगी। फिलहाल टी20 प्रारूप में सबसे आगे नजर आ रहा है। टी20 प्रारूप में अधिकतम 4 घंटे का मैच खेला जाता है कि लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 के ओलंपिक खेलों का मुख्य आकर्षण भी बन सकता है।
हालांकि 2024 के पेरिस ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल किया जाना काफी मुश्किल नजर आता है। आपको बता दें कि भारत के बढ़ते बाजारवाद की पहुंच और घने डिजिटल एंगेजेमेंट को देखते हुए आईओसी ओलंपिक्स के नये खेलों को जल्द से जल्द शामिल करने के बारे में सोच सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
