वहिदु हसरंगा ने आईपीएल को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- भारत को हराने के बाद 2 टीमें कर चुकी हैं एप्रोच
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा बनने के लिये भेजा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाली इस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और टी20 सीरीज के पहले मैच में भी जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद क्रुणाल पांड्या कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये और इसी के चलते उनके संपर्क में आये टीम के 8 मुख्य खिलाड़ियों को भी बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें: Tokyo 2020: अमेरिका ने चौथी बार जीता बास्केटबॉल का गोल्ड मेडल, केविन दुरांत के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
इसका फायदा श्रीलंका की टीम के लेग स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को मिला जिन्होंने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम को बाकी बचे हुए 2 मैचों में जीत दिलाकर इतिहास रच दिया और टी20 प्रारूप के इतिहास में पहली बार भारत को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इसका फायदा उन्हें आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी मिला और वो दुनिया के नंबर 2 गेंदबाज बन गये हैं।
और पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे हाफ में कठिन होंगे बायोबबल के नियम, खिलाड़ियों के परिवार पर भो हो सकती है कार्रवाई

भारत के खिलाफ सीरीज में हासिल किये सबसे ज्यादा विकेट
श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने खुलासा किया है कि जब से भारत के खिलाफ उनकी टीम को टी20 सीरीज में जीत हासिल हुई है तब से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हसरंगा ने खुलासा किया है कि जब से भारत के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है तब से इंडियन प्रीमियर लीग की दो टीमों ने संपर्क किया है और आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये यूएई में खेलने का आग्रह किया है।
इस सीरीज में हसरंगा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता। 3 मैचों की इस सीरीज में हसरंगा ने 7 विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी में भी 130 की स्ट्राइक रेट से 29 रनों का अहम योगदान दिया। इस सीरीज के उनकी इकॉनमी 6 से कम रही और यह साफ नजर आ रहा था कि भारतीय बल्लेबाजों के लिये उन्हें खेल पाना मुश्किल है।

अब तक 2 टीमें कर चुकी हैं आईपीएल के लिये एप्रोच
इतना ही नहीं सीरीज के फाइनल मैच में हसरंगा ने भारतीय बल्लेबाजों के बीच हलचल पैदा कर दी और महज 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिये। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी।
गौरतलब है कि हाल ही में वनिंदु हसरंगा ने लसिथ मलिंगा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि भारत के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने के बाद उन्हें आईपीएल की दो टीमों ने संपर्क किया था। इतना ही नहीं हसरंगा ने इस बात को भी माना कि दुनिया की इस सबसे मशहूर क्रिकेट लीग में खेलना उनका सपना है।

आईपीएल में खेलना मेरा सपना
उन्होंने कहा,'भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद दो आईपीएल टीमों ने अब तक संपर्क किया है। आईपीएल में खेलना और उसका हिस्सा बनना मेरे लिये बहुत बड़ी बात है और इस लीग का हिस्सा बनना मेरा सपना है और एक दिन इसमें खेलने का सपना पूरा जरूर होगा।'
आपको बता दें कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आईपीएल की किन दो टीमों ने हसरंगा के साथ संपर्क किया है और वह किस टीम के साथ संपर्क करने वाले हैं। हालांकि यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के दूसरे हिस्से के बारे में उनका खेलना तय नजर आ रहा है। इस बीच कुछ खबरें सामने आ रही थी कि विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने हसरंगा को एप्रोच किया है, हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications