Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय क्रिकेटरों को लड़की बनाकर युवराज ने पूछा- किसे बनाओगे GF, सबने दिया एक ही जवाब

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल लड़कों के फीमेल वर्जन काफी चर्चित हो रहे हैं। फेस ऐप के जरिए किए जाने वाले इस इफेक्ट को हर कोई काफी पसंद कर रहा है। इसका नतीजा भी काफी दमदार है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के माध्यम से यह ऐप चेहरे के सभी हाव-भाव और नैन-नक्श का ऐसा फीमेल खाका उतारता है कि आपका लड़की अवतार तैयार हो जाता है।

युवराज सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है लेकिन युवी औरों से दो कदम आगे बढ़कर इस फिल्टर का इस्तेमाल कर गए हैं।

युवराज सिंह ने बनाया टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लड़की-

युवराज सिंह ने बनाया टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लड़की-

युवराज ने एक या दो खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को ही लड़की बना दिया है। यह पूरे 14 खिलाड़ियों की टीम है जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, धोनी, जडेजा, पांड्या, रहाणे, भुवी, कुलदीप, चहल, अश्विन, शमी और बुमराह हैं।

पाकिस्तानी टीम के 3 खिलाड़ियों को कोरोना होने से रमीज रजा हैरान, प्रतिक्रिया में कही ये बात

इन सभी खिलाड़ियों के लड़की वर्जन को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए युवराज ने कहा है कि आप लोग बताएं, किसको अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर चुनेंगे? मैं अपना जवाब कल दूंगा।

गर्लफ्रेंड के तौर पर सबने भुवी को चुना-

गर्लफ्रेंड के तौर पर सबने भुवी को चुना-

मजेदार बात यह है कि अनकों लोगों ने जवाब दिया है कि वे भुवी को चुनेंगे। यूजर्स ने चुटकी लेते हुए उनको भुवनेश्वरी करार दिया है। खास बात यह है कि खिलाड़ियों के फिमेल वर्जन जहां काफी वास्ताविक लग रहे हैं तो वहीं भुवनेश्वर का लुक सबसे रियल लड़की का लग रहा है। उनके आखें और मुस्कान काफी निखर कर सामने आए हैं। इसलिए कोई हैरान नहीं है कि भुवनेश्वर के इस वर्जन में लोग अपनी गर्लफ्रेंड देखना शुरू कर रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने भी खुद को ही चुना है-

भुवनेश्वर कुमार ने भी खुद को ही चुना है-

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस मजाकिया पोस्ट का हिस्सा बन गए और उन्होंने कमेंट किया कि वो भुवी को चुनेंगे। अन्य लोगों की राय भी यही थी। इतना ही नहीं भुवनेश्वर ने खुद भी अपने आपको चुना है। उन्होंने लिखा- मैं भुवी को चुनता हूं।

मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को कहा थैंक्यू, पर पोस्ट की बेल्ट पकड़े हुए रोहित की फोटो

बता दें कि इस ऐप का एक और फिल्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। तब सब क्रिकेटरों के बूढ़े वर्जन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे।

Story first published: Tuesday, June 23, 2020, 15:18 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+