IND vs ENG: क्या ओवल टेस्ट में खेलेंगे आर अश्विन, बॉलिंग कोच भरत अरुण ने दिया गजब जवाब
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है, जिसको लेकर सभी को उम्मीद है कि न सिर्फ इंग्लिश टीम बल्कि विराट कोहली भी अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करते नजर आयेंगे। इस बीच जब मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिये पहुंचे तो सभी के दिमाग में एक ही सवाल था जिसके जवाब की उन्हें तलाश थी, क्या रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे, हालांकि भरत अरुण ने ऐसा जवाब दिया जिससे एक बार किसी सही निर्णय पर पहुंच पाना कठिन हो गया।
भरत अरुण के जवाब ने सभी को अधर में छोड़ने का काम किया। उल्लेखनीय है कि टेस्ट सीरीज में खेले गये पहले 3 मैचों में भारत के सबसे बेहतरीन और सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है और टीम मैनेजमेंट 5 गेंदबाज ( 4 पेसर और एक स्पिन ऑलराउंडर) के टेमप्लेट पर बना हुआ है।
हालांकि अब सीरीज का चौथा मैच केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला जाना है जिसकी पिच को इंग्लैंड की सबसे धीमी पिच माना जाता है और यह कारण अश्विन को टीम में जगह दिलाने के लिये काफी हो सकता है। हालांकि बॉलिंग कोच भरत अरुण के जवाब ने सभी को कन्फ्यूजन में छोड़ दिया है।
प्लेइंग 11 में अश्विन को शामिल करने के सवाल पर गेंदबाजी कोच ने कहा,'इसमें कोई शक की बात नहीं है कि अश्विन हमारी टीम के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक है। यह हमारा दुर्भाग्य है कि उन्हें सीरीज में अब तक मौका नहीं मिल सका है और अगर हमें लगा कि चौथे टेस्ट मैच के लिये वो टीम की योजना का हिस्सा बन सकते हैं तो वो ओवल में हमारे दोनों स्पिनर खेलते नजर आयेंगे।'
इस बीच भरत अरुण ने इस बात का भी इशारा किया कि इंग्लिश बल्लेबाज अश्विन की गेंदबाजी के तरीकों से अंजान नहीं हैं और वह इस बात से भी वाकिफ हैं कि अगर पिच स्पिनर की मददगार हुई तो वो इंग्लिश परिस्थितियों में भी कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, ऐसे में वो पिच के मिजाज के साथ छेड़खानी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा,'ओवल का इतिहास कहता है कि यहां कि पिच स्पिनर्स की मददगार होती है लेकिन आप यह भी जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाड़ी अश्विन की काबिलियत से किस कदर तक वाकिफ हैं और वो जानते हैं कि पिच में मदद मिली तो वो पूरे इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस करने का दम रखते हैं। ऐसे में टीम के लिये निर्णय लेने का सबसे अच्छा तरीका होगा कि जब हम कल मैदान पर आयेंगे और पिच देखेंगे तो उसके बाद ही इस पर फैसला लें। ऐसे में हमें कल तक का इंतजार करना होगा कि इस पर क्या फैसला लिया जा सकता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
