Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए मनीष पांडे-केदार जाधव, कुलदीप यादव की घटी सैलरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022-23 सीजन के लिये नये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टस का ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में अपनी ग्रेड को बरकरार रखने का काम किया है। बीसीसीआई की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में 4 ग्रेड में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जिसके अनुसार ए प्लस कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड ए कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड बी के खिलाड़ियों के 3 करोड़ और ग्रेड सी के तहत कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये सैलरी दी जायेगी।

बीसीसीआई की ओर से जारी की इस लिस्ट के जारी करने के बाद भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे और केदार जाधव को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले 2 मैच में जीत दिला पाने में नाकाम रहने के बाद केदार जाधव की इस समय जमकर आलोचना की जा रही है।

और पढ़ें: DC vs RR: छक्कों के लिये मशहूर ग्राउंड पर नहीं लगा एक भी मैक्सिमम, 147 पर सिमटी दिल्ली

कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने तो मनीष पांडे को शॉट न लगा पाने की काबिलियत खो देने की बात कहते हुए भारतीय टीम में जगह न बना पाने का कारण तक करार दिया। अजय जडेजा ने तो आईपीएल के अगले मैचों में से उनके बाहर हो जाने की भविष्यवाणी तक कर डाली है, हालांकि आईपीएल में टीम से पत्ता कटने से पहले बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनका पत्ता काट दिया।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस साल नीलामी से पहले रिलीज किये गये केदार जाधव को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में झटका देते हुए लिस्ट से बाहर कर दिया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अक्टूबर 2020 से लेकर सितंबर 2021 तक के लिये जारी किये गये इस करार में 28 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें 4 खिलाड़ियों को पहली बार करार देने का काम किया गया है।

और पढ़ें: DC vs RR: वानखेड़े में ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी, 30 गेंदों में 50 जड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और शुबमन गिल को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करने का काम किया है। इन सभी खिलाड़ियों को ग्रेड सी के तहत सालाना एक करोड़ रुपये की सैलरी दी जानी है। वहीं पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बी से ग्रेड सी के कॉन्ट्रैक्ट में डाउन ग्रेड कर दिया है और अब उनकी सैलरी 1 करोड़ सालाना हो गई है।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 22:21 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+