DC vs RR: वानखेड़े में ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी, 30 गेंदों में 50 जड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 7वां मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी की और पावरप्ले में 3 विकेट हासिल कर दिल्ली की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया जिसके बाद दिल्ली की टीम के लिये वापसी करना काफी मुश्किल हो गया। दिल्ली की टीम ने पावरप्ले के दौरान 3 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन बनाये और धवन, शॉ, रहाणे का विकेट गंवा दिया।

वहीं दूसरे छोर पर खड़े कप्तान ऋषभ पंत ने पारी को संभालने का काम किया और इस मैच में दिल्ली की ओर से डेब्यू कर रहे हर्षल पटेल के साथ पांचवे विकेट के लिये 51 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों का सामना कर 9 चौके लगाये और 51 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 30 गेंदों में अपना यह हाफ सेंचुरी पूरी की और आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक जड़ने का काम किया।

और पढ़ें: DC vs RR: जयदेव उनादकट की जादुई गेंदबाजी के सामने ढेर हुई दिल्ली, फेंका ड्रीम स्पेल

इस अर्धशतक के साथ ही ऋषभ पंत ने अपना नाम शानदार रिकॉर्ड की फेहरिस्त में शामिल कर लिया। साल 2018 के बाद से बतौर नॉन ओपनर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब ऋषभ पंत टॉप पर पहुंच गये हैं। ऋषभ पंत इस लिस्ट में 11 अर्धशतक के साथ टॉप पर पहुंच गये हैं और इस मामले में उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ने का काम किया।

श्रेयस अय्यर इस फेहरिस्त में 10 अर्धशतक के साथ पहले टॉप पर काबिज थे लेकिन अब दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। इस फेहरिस्त में मनीष पांडे का नाम भी शामिल है जिन्होंने 10 अर्धशतक लगाने का काम किया है। संजू सैमसन (8) और सुरेश रैना (8) भी इस लिस्ट में चौथे-पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: DC vs RR: एक बार फिर पावरप्ले का शिकार हुए पृथ्वी शॉ, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

हालांकि ऋषभ पंत की इस शानदार पारी का अंत रन आउट के चलते हुआ। ऋषभ पंत एक रन लेना चाह रहे थे लेकिन रियान पराग के डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें आउट कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत का यह आईपीएल में पहला अर्धशतक रहा। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+