Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: मयंती लैंगर ने खुद बताया क्यों एंकरिंग पैनल से रहा नाम गायब

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज होने में सिर्फ कुछ घंटों का ही समय बाकी रह गया है और आयोजनकर्ताओं के साथ ही इस लीग के प्रसारणकर्ताओं ने भी इस लीग के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली है। इसी को लेकर स्टार स्पोर्टस ने गुरुवार को अपने एकंर्स की लिस्ट जारी की जिसमें पिछले दो सीजन से आईपीएल में होस्ट की भूमिका निभा रही मयंती लैंगर का नाम गायब था।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

एंकर्स पैनल में से मयंती लैंगर का नाम गायब होने के चलते सोशल मीडिया पर अचानक ही उनके चाहने वालों के बीच कई सवाल उठने लगे कि स्टार स्पोर्टस ने खूबसूरत एंकर को क्यों जाने दिया। हालांकि इसका जवाब देते हुये खुद मयंती लैंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स है UAE में जीत की सबसे बड़ी दावेदार

मां बनने के चलते इस बार एंकर्स पैनल में नजर नहीं आयेंगी मयंती लैंगर

मां बनने के चलते इस बार एंकर्स पैनल में नजर नहीं आयेंगी मयंती लैंगर

भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और खेल जगत की मशहूर एंकर्स में से एक मयंती लैंगर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है जिसके चलते ही वह इस साल आईपीएल में एंकर्स पैनल का हिस्सा नहीं बन सकी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने पति और बेटे के साथ एक फोटो भी शेयर की।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'तो इस बार मैं आईपीएल देखने का आनंद लूंगी। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता।'

6 हफ्ते पहले मयंती ने बच्चे को दिया जन्म

6 हफ्ते पहले मयंती ने बच्चे को दिया जन्म

मयंती ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एंकर्स पैनल में नाम न होने पर कुछ ही लोग थे जिन्होंने असली कारण का पता लगाया बाकी अंदाजा लगाते रह गये। स्टार स्पोर्टस ने काफी समय से मुझे बड़े इवेंटस का हिस्सा बनने का मौका दिया जिसके लिये मैं उनकी आभारी हूं। हालांकि स्टार स्पोर्टस ने मेरा साथ तब दिया, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

उन्होंने आगे लिखा कि जब मैं 20 सप्ताह तक प्रेग्नेंट थी तो चैनल ने उनके लिये तमाम एडजेस्टमेंट्स किये जिसके चलते मैं आराम से एंकरिंग करती रहूं, और अगर आईपीएल अपने पहले के निर्धारित समय पर होता तो मैं एक बार इस इवेंट का हिस्सा होती। मैं और स्टुअर्ट करीब छह सप्ताह पहले एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।

कई बड़े इवेंटस कवर कर चुकी हैं मयंती

कई बड़े इवेंटस कवर कर चुकी हैं मयंती

गौरतलब है कि मयंती लैंगर देश के सबसे बेहतरीन खेल एंकर्स में से एक हैं जो पिछले काफी समय से स्टार स्पोर्टस की टीम का हिस्सा रही हैं। आईपीएल के पिछले दो सीजन के अलावा वह आईसीसी के कई अहम इवेंटस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

वहीं मयंती की ओर से एंकर्स पैनल में नाम न होने के पीछे का कारण सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना शुरु कर दिया।। आपको बता दें कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को अबुधाबी में होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले से होगा।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+