Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिग मामले में ICC ने UAE के 2 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। वहीं इस बीच खेल के साथ भ्रष्ट्राचार की भी वापसी हुई है। रविवार को आईसीसी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 2 खिलाड़ियोंं को सस्पेंड कर दिया है। यूएई की टीम की ओर से खेलने वाले 2 खिलाड़ियों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर एंटी करप्शन एक्ट के तहत आरोप तय किये हैं और दोनों खिलाड़ियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियोंं को 14 दिन के अंदर जवाब देने के लिये कहा है। अगर यह खिलाड़ी जवाब देने में नाकाम रहते हैं तो उन पर आजीवन बैन लगाया जा सकता है।

और पढ़ें: IPL 2020: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी क्वारंटीन से छूट, CSK ने किया बड़ा ऐलान

आईसीसी की ओर से जारी की गई प्नेस रिलीज में कहा गया है कि, ' दोनों खिलाड़ियों के पास तय किये गये आरोपों का जवाब देने के लिए 13 सितंबर से 14 दिन का समय है। आईसीसी अभी इन आरोपों के संबंध में जवाब दाखिल होने तक किसी भी तरह का बयान जारी नहीं करेगा।'

उल्लेखनीय है कि यूएई क्रिकेट बोर्ड ने अशफाक को पिछले साल अक्टूबर में ही आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के दौरान सस्पेंड किया था, हालांकि तब उन पर आधिकारिक रूप से आरोप नहीं तय किये गये थे। इन दोनों खिलाड़ियों पर पैसा लेकर मैच फिक्स करने और मैच के दौरान जान बूझकर खराब प्रदर्शन करने का आरोप लगा हुआ है।

और पढ़ें: IPL 2020: मैदान पर कभी नहीं देखा होगा विराट कोहली का ऐसा अंदाज, वायरल हो रहा मस्ती करने का Video

गौरतलब है कि आमिर हयात यूएई के लिये मीडियम पेसर गेंदबाज के रूप में खेलते हैं जिन्होंने अब तक अपने करियर में 9 वनडे और 4 टी20 मैचों में शिरकत की है तो वहीं पर अशफाक अहमद ने भी यूएई के लिये 16 वनडे और 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है।

आपको बता दें कि आमिर हयात और अशफाक अहमद पर आईसीसी के एंटी करप्शन एक्ट के आर्टिकल 2.1.3 के तहत पहला आरोप लगाया गया है जबकि आर्टिकल 2.4.2 से लेकर 2.4.5 तक चार अन्य आरोप लगाए गये हैं।

Story first published: Monday, September 14, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+