IND vs AUS: आखिरी समय में वनडे टीम में शामिल हुए टी नटराजन, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इशांत
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आगाज होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले टीम में बड़े बदलाव करते हुए नई वनडे टीम का ऐलान किया है। भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिये तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में शामिल किया है जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम का हिस्सा बने थे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मैच से पहले कुछ प्रॉब्लम हो गई है जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पायेंगे। चयनकर्ताओं ने टी नटराजन जो बैक अप गेंदबाज के रूप में टीम से जोड़े गये थे अब उन्हें वनडे सीरीज का भी हिस्सा भी बना लिया गया है।
और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित की फिटनेस को लेकर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजरी पर किसी को सही जानकारी नही
वहीं चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज के लिये टीम में शामिल किये गये चोटिल ईशांत शर्मा को भी सीरीज से बाहर कर दिया है। वहीं सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा की इंजरी पर भी अपडेट दिया है।
चयनकर्ताओं के अनुसार ईशांत शर्मा साइड स्ट्रेन इंजरी से पूरी तरह से उबर चुके हैं और टेस्ट मैच फिटनेस हासिल करने में लगे हुए है लेकिन वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। वहीं एनसीए में रिहैब से गुजर रहे रोहित शर्मा का फिटनेस असेसमेंट 11 दिसंबर को किया जायेगा, जिसके बाद पता चलेगा कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा बन पायेंगे या नहीं।
और पढ़ें: 1st ODI: संजय मांजरेकर ने सिडनी वनडे के लिये चुनी प्लेइंग 11, पांड्या-जडेजा को किया बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ODI टीमः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
