IND vs NZ: चयनकर्ताओं ने फिर नहीं दिया टीम में मौका तो नाराज हुए जयदेव उनादकट, ट्वीट कर साधा निशाना
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने 27 नवंंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये गुरुवार को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में चयनकर्ताओं ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया और युवा खिलाड़ियों समेत कई प्लेयर्स को वापसी का मौका दिया है। इस सीरीज में भारतीय ऑफ स्पिनर जयंत यादव 4 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं तो विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और श्रेयस अय्यर को पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। हालांकि चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से गुजरात के हरफनमौला खिलाड़ी जयदेव उनादकट को दरकिनार किया और उन्हें टीम में मौका नहीं दिया है।
और पढ़ें: IND vs NZ: हैरान करने वाला रहा टेस्ट सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों का सेलेक्शन, 2 प्लेयर्स करेंगे डेब्यू
उल्लेखनीय है कि यह हरफनमौला काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जिसके बाद जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर्स की सीरीज में उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें मौका मिलेगा, पर ऐसा हुआ नहीं। चयनकर्ताओं ने इस दौरे पर भारत की बी टीम जरूर भेजी लेकिन उसके बावजूद जयदेव उनादकट को मौका नहीं दिया। ऐसे में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है तो वहां पर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी।
और पढ़ें: 'दोगले होते हैं ऑस्ट्रेलियाई', हाफिज की गेंद पर वॉर्नर ने खेला शॉट तो भड़के गौतम गंभीर

उनादकट ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
जयदेव उनादकट ने चयनकर्ताओं की ओर से लगातार की जा रही नजरअंदाजी पर ऐतराज जताया है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। जयदेव उनादकट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह घरेलू मैचों में अपनी बल्लेबाजी की प्रतिभा दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा एक आम गेंदबाज जिसके पास बल्लेबाजी की प्रतिभा है। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई हैंडल या किसी क्रिकेट संघ को टैग नहीं किया और अपनी बात साफ कह दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जयदेव उनादकट का यह वीडियो बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम का ऐलान किये जाने के बाद आया है जो कि बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर टीम से बाहर हो जाने के बाद से ही भारतीय टीम को एक ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी की दरकार है जो उनकी जग ले सके, खासतौर से तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सके। इसी का ध्यान रखते हुए जहां सीमित ओवर्स प्रारूप में वेंकटेश अय्यर को मौका मिला है तो वहीं जयदेव उनादकट को कभी मौका नहीं मिला।
गौरतलब है कि जयदेव उनादकट के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, जिसके तहत उनके टीम में शामिल न किये जाने को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं, तो वहीं पर कुछ लोगों का मानना है कि वह हार्दिक पांड्या से भी बेहतर ऑलराउंडर नजर आ रहे हैं।

सैयद मुश्ताक अली में जारी है शानदार प्रदर्शन
जयदेव उनादकट इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र की टीम के लिये खेलते नजर आ रहे हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का दम भी दिखाया है और हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। जयदेव की कप्तानी में सौराष्ट्र की टीम ने एलीट ग्रुप ई में 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल की और दूसरे पायदान पर खत्म किया। जयदेव उनादकट की टीम को अब प्री क्वार्टरफाइनल्स मैच में कर्नाटक का सामना करना है, ऐसे में उनादकट ने खेल के दोनों विभाग में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
