IPL 2021: 34 साल में कर रहे हैं आईपीएल डेब्यू, जानें कौन हैं पंजाब किंग्स के जलज सक्सेना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है तो वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम ने भी एक बदलाव किया है। पंजाब किंग्स ने मुरुगन अश्विन को बाहर बिठा कर उनकी जगह 34 वर्षीय जलज सक्सेना को डेब्यू करने का मौका दिया है।
और पढ़ें: IPL 2021: मैक्सवेल को लेकर माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों RCB ही जीतेगी इस सीजन का खिताब
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करने वाले जलज सक्सेना का इस मैच में डेब्यू के साथ ही अपना आधा सपना पूरा कर लिया है और अब वो इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की ओर देख रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2021 में कप्तान हुए रन आउट तो हार होगी पक्की, टीमों को मिला जीत का नया फॉर्मूला

भारत के लिये खेलने का है सपना
इंदौर में जन्मे जलज सक्सेना के करियर की बात करें तो वो अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर देख रहे हैं लेकिन घरेलू स्तर पर वो बेहद शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। जलज सक्सेना ने अब तक 123 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 6334 रन बना चुके हैं। इस दौरान जलज सक्सेना का औसत 35.98 का रहा है। इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने गेंदबाजी में 347 विकेट लेने का काम किया है, जिसमें 11 बार 4 विकेट, 21 बार 5 विकेट हॉल और 5 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।
जलज सक्सेना ने आईपीएल के आगाज से पहले डेब्यू को लेकर कहा,'मैं खुद को बेहतर गेंदबाज बनाने पर मेहनत कर रहा हूं। मैं लगातार खुद की गेंदबाजी में कुछ नई चीजें जोड़ रहा हूं। मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और अगर आप फिटनेस को लेकर ठीक हैं तो आप कभी भी नई चीजें सीख सकते हैं।'

खेल की वजह से मिलती है प्रेरणा
जलज सक्सेना के लिस्ट ए करियर की बात करें तो वो अब तक 99 मैच खेलकर 1957 रन बना चुके हैं। इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 116 विकेट हासिल किये हुए हैं।
अपने खेल के बारे में बात करते हुए जलज सक्सेना ने कहा, 'मुझे खेलना काफी पसंद है और यही मुझे हर रोज मैदान पर उतरने और कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। जब मैंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया तो तब भी यही कारण था कि मुझे यह खेल बहुत पसंद है। हर दिन, हर सीजन यह खेल ही मेरी प्रेरणा बनता है और कुछ नया करने और नया सीखने की प्रेरणा देता है। उम्मीद है कि मैं देश के लिये भी खेल सकूंगा।'

टी20 में खास नहीं हैं आकंड़े, खुद को साबित करना चाहते हैं जलज सक्सेना
आपको बता दें कि टी20 करियर में जलज सक्सेना के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं और 59 मैचों में सिर्फ 661 रन बनाने का काम किया है जबकि 59 विकेट ले चुके हैं।
उन्होंने कहा, ' मैं आईपीएल का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, हम सभी जानते हैं कि युवा खिलाड़ियों के लिये आईपीएल कितना बड़ा मंच है और आप अच्छा प्रदर्शन कर के नेशनल टीम में जगह बना सकते हैं। एक अच्छा सीजन आपको भारतीय टीम में जगह दिला सकता है। उम्मीद है कि मैं भी मौके को भुना सकूंगा और अपने सपने को पूरा करने में कामयाब रहूंगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications