89 की उम्र में चौथी बार बाप बना यह खिलाड़ी, 45 साल छोटी है पत्नी
नई दिल्ली। फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस बर्नी एक्लेस्टोन ने अपने फैन्स को चौंकाने और खुश करने वाला कारनामा किया है। बर्नी एक्लेस्टोन 89 साल की उम्र में चौथी बार पिता बन गये हैं। हालांकि वह इस मामले में भारत के रामजीत राघव का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रामजीत राघव ने 96 साल की उम्र में पिता बनने का रिकॉर्ड बनाया था। हाल ही में उनका देहांत हो गया है। बर्नी इस साल अक्टूबर में 90 साल के हो जायेंगे। बर्नी का यह बेटा उनकी तीसरी पत्नी से हुआ है। उनकी दो पत्नियों से पहले ही 3 बेटियां हैं, हालांकि यह उनकी पत्नी फैबियाना फ्लॉसी ने उनके पहले बेटे को जन्म दिया है।
और पढ़ें: कोच ने किया महिला एथलीट को शारीरिक शोषण, तंग आकर की आत्महत्या
बर्नी की पत्नी फैबियाना फ्लॉसी 44 साल की हैं और वो पहले से ही 5 बच्चों के नाना हैं। बर्नी ने अपने बेटे का नाम ऐस रखा है। बर्नी और फैबियाना इन दिनों अपने स्विटजरलैंड स्थित घर में सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं।
और पढ़ें: Fake News फैला कर शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, लोगों ने लताड़ा

पिता बनने के बाद जानें क्या बोले बर्नी
पिता बनने के बाद बर्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारा एक बेटा है जिसका नाम ऐस है। मुझे बहुत गर्व है।' वहीं ब्राजील की रहने वाली फैबियाना ने मां बनने के बाद कहा, 'यह सब बहुत आसान रहा। 25 मिनट के अंदर मेरा प्रसव हो गया। मैं ईश्वर का धन्यवाद देती हूं।'
गौरतलब है कि अरबपति कारोबारी और पूर्व फॉर्मूला वन बॉस बर्नी की तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी डेबोरा 65 साल के हैं और उनकी पहली पत्नी इवी बॅमफोर्ड से हैं। वहीं उनकी दूसरी पत्नी स्लाविका रैडिक से दो बेटियां 35 वर्षीय तमारा और 31 वर्षीय पेट्रा हैं।

2012 में बर्नी ने की थी तीसरी शादी
उल्लेखनीय है कि स्लाविका रैडिक एक क्रोएशियाई मॉडल थीं और बर्नी ने उनसे साल 2009 में तलाक ले लिया था। वहीं तलाक लेने के महज 3 साल बाद ही बर्ना ने साल 2012 में अपनी कंपनी की मार्केटिंग डायरेक्टर फैबियाना फ्लॉसी से शादी कर ली। बर्नी और फैबियाना फ्लॉसी की मुलाकात 2009 में वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट्स काउंसिल में हुई थी।
इस साल की शुरुआत में, फैबियाना ने कहा था, 'हर माता-पिता की तरह हमारी भी एक ही इच्छा है कि बच्चा स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीद है कि वह फॉर्मूला 1 में कुछ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएगा!'

ऐसा रहा है बर्नी का करियर
आपको बता दें कि बर्नी एक्लेस्टोन का जन्म 1930 में सफोल्क में एक मछुआरे के परिवार में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बर्नी ने पहली बार गैस प्यूरीफाई करने वाली कंपनी में नौकरी की और फिर मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्टस का व्यापार किया जिसके चलते उनकी एंट्री मोटरस्पोर्ट में हुई।
1949 में वह फॉर्मूला 3 सीरीज में ड्राइवर बनें, हालांकि एक दुर्घटना के उन्होंने रेसिंग करना छोड़ दिया और इसके साथ ही प्रॉपर्टी इनवेस्टर बन गये। इस कारोबार में सफल होने के बाद उन्होंने दोबारा से मोटरस्पोर्ट्स में एंट्री की और वहां से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
