'उड़ता तीर अपनी तरफ मत लो', हरभजन ने पाकिस्तानी महिला पत्रकार को दिया जवाब
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का मैच 24 अक्तूबर को हुआ। दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट का पहला मैच था। नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में रहा, लेकिन इस मैच की चर्चा अभी भी जारी है। पाकिस्तानी खेमा आए दिन भारत की हार पर बयानबाजी कर रहा है, तो वहीं 'विराट सेना' अगले मैचों पर ध्यान देने में व्यस्त है। हाल ही में मोहम्मद आमिर ने जीत की खुशी में हरभजन सिंह को ताना मारा था। उन्होंने पूछा था कि कहीं टीवी तो नहीं तोड़े, लेकिन इसके बाद हरभजन ने जो उन्हें जवाब दिए उसके बाद आमिर का मुंह बंद हो गया। हरभजन ने आमिर को फिक्सर कहकर नसीहत दी। हालांकि इस बीच हरभजन से एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार भी उलझ पड़ी। हरभजन ने देरी ना करते हुए उसे भी करारा जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना है तो भारत को करने होंगे तीन बदलाव

क्या कहा महिला पत्रकार ने?
हुआ ऐसा कि आमिर के साथ हुई हरभजन की ट्विटर वार को देख पाकिस्तानी पत्रकार सुमैरा खान भी बीच में कूद गईं। हरभजन ने आमिर को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर को छक्के पड़ते हुए दिखे थे। इस वीडियो को सुमैरा खान ने रिट्वीट किया और हरभजन को ट्रोल करने की कोशिश की। सुमैरा ने लिखा, ''रोते हुए हरभजन।'' सुमैरा ने आगे लिखा, ''इस गंदी प्रतिक्रिया के लिए पूरे सिख समुदाय को तुम पर शर्म आएगी। और अगर कुछ समझ नहीं आया तो बेचारा कई वर्षों पुराना वीडियो साझा कर रहा है।'' सुमैरा की इस प्रतिक्रिया को देख हरभजन भी खुद को रोक नहीं सके और फिर महिला पत्रकार को करारा जवाब दिया।

उड़ता तीर अपनी तरफ मत लो
हरभजन ने सुमैरा को उड़ता तीर ना लेने की सलाह दी। हरभजन ने लिखा, ''उड़ता तीर अपनी तरफ मत मोड़ो। अपना काम करो और बकवास कम करो। धर्म को बीच में लेकर गंदा खेल खेलना बंद करो। तू वहां खुश रहे। हम यहां खुश हैं। आगे कोई बात नहीं।'' हरभजन के इस जवाब के बाद भी सुमैरा चुप नहीं रही। सुमैरा ने चिढ़ते हुए लिखा, ''आप ही थे जो ऐसा बकवास हर बार की तरह लेकर आए। शांत रहो। मेरे देश की महिलाओं पर हमला करना बंद करो और हां, नम्रता सीखने के लिए बाबा करतारपुर साहब के दर्शन करो जाकर। आखिर में आपके साथ वही जो आपने कहा।"'

फिर हरभजन के जवाब के बाद हुई बोलती बंद
सुनैना को लगा कि खेल को धार्मिक रंग देकर हरभजन पर हावी हो जाएंगी। लेकिन हरभजन तो हरभजन ही हैं जो बिना मतलब के सवाल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। हरभजन ने लिखा, ''हमें महिलाओं का सम्मान करना मत सिखाइए। हम यह अच्छी तरह जानते हैं। बताइए कि आप आमिर की ओर से कब ट्वीट कर रहे थे? मैं यह भी नहीं जानता कि आप कौन हैं, यह आप ही थे जिन्होंने पहले ट्वीट किया था। मैंने नहीं। आराम करो, मुझे तुम्हारे खिलाफ कुछ भी नहीं है, इसलिए कृपया इससे दूर रहें।'' इसके बाद सुनैना की बोलती बंद हो गई। बता दें कि पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप इतिहास में भारत को पहली बार हराने में सफल रहा। पाकिस्तान ने 10 विकेट से मैच जीता। इससे पहले भारत सभी 12 मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन पाकिस्तानी खेमा अपनी पहली जीत को पचा नहीं पा रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
