IPL 2021: वानखेड़े में दिनेश कार्तिक ने हासिल किया खास मुकाम, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने जीत की तो वहीं पर इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली केकेआर ने हार की हैट्रिक लगाई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 3 मैच खेलकर वानखेड़े के मैदान पर पहला मैच खेलने उतरी केकेआर की टीम को इस मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की टीम ने वानखेड़े के मैदान पर एक बार फिर असंभव को संभव किया और लगातार दूसरी बार इस मैच में रनों का बचाव करते हुए जीत हासिल की।
और पढ़ें: IPL 2021: खराब फॉर्म को लेकर इयोन मोर्गन ने दिया अजीब सा जवाब, कहा- चिंता की बात नहीं
वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली और इस सीजन एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड इसके नाम हो गया। इस मैच के दौरान 25 छक्के लगे और वानखे़डे के मैदान पर आईपीएल में 1000 छक्कों का रिकॉर्ड भी पूरा हो गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IPL 2021: स्टीफन फ्लेमिंग का खुलासा, बताया- कैसे हार के बाद बदली चेन्नई की किस्मत

रोहित-धोनी के क्लब में शामिल हुए कार्तिक
दिनेश कार्तिक सीएसके के खिलाफ आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलने उतरे थे और इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहला यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के ही नाम था।
धोनी ने अपने पिछले ही मैच में सीएसके के लिये 200 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक के बाद सुरेश रैना और विराट कोहली का नाम आता है, जो कि आईपीएल में 200 मैच खेलने के रिकॉर्ड के करीब ही हैं।

फॉर्म में लौटे दिनेश कार्तिक
गौरतलब है कि इस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों की पारी खेली और 31 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद उन्होंने रसेल के साथ छठे विकेट के लिये 82 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। दिनेश कार्तिक की शानदार पारी के चलते मैच से बाहर हो चुकी केकेआर ने अंतिम ओवरों में वापसी की और आखिरी ओवर में मैच हार गई।

अब तक 5 टीमों से खेल चुके हैं दिनेश कार्तिक
उल्लेखनीय है कि इस मैच से पहले दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वह 2 रन पर आउट हुए थे तो वहीं पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर्स में वह सिर्फ 8 रन बना सके थे और टीम को जीत नहीं दिला सके थे। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक अब तक आईपीएल में 5 टीमों के साथ खेल चुके हैं जिसमें केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम शामिल है।
दिनेश कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर के दौरान लगभग 26 की औसत से 200 मैचों में 3895 रन बनाने का काम किया है, जिसमें 19 अर्धशतक भी लगाये हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में अब तक 383 चौके और 108 छक्के लगाने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
