Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टल गया क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा मैच, जल्द आयेगी नई तारीख सामने

नई दिल्ली। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट शुरु करने की तैयारियों को झटका लगा है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दोबारा क्रिकेट को शुरु करने के लिये '3टीक्रिकेट' टूर्नामेंट 'सोलिडैरिटी कप' आयोजित करने का ऐलान किया था जिसके अनुसार एक मैच में दो के बजाय 3 टीमें मैदान पर भिड़ती नजर आती। फैन्स को क्रिकेट इतिहास के इस सबसे अनोखे मैच का इंतजार था, जिसका आयोजन 27 जून को होने वाला था लेकिन सीएसए ने फिलहाल इसे टालने का ऐलान किया है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने शेयरधारकों से बात करने के बाद इस बात का ऐलान किया। सीएसए के अनुसार इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिये अभी और काम करने की जरूरत है इसलिये फिलहाल इसे अनिश्चितकालीन समय के लिये स्थगित किया जा रहा है।

और पढ़ें: टेस्ट में अब भी बेस्ट नहीं केएल राहुल, मांजरेकर बोले- मयंक अग्रवाल को मिले तरजीह

सीएसए ने इस टूर्नामेंट को लेकर ट्वीट किया, 'सोलिडैरिटी मैच में हिस्सा लेने वाली टीमों और टूर्नामेंट के साझेदारों ने सीएसए, 3टीक्रिकेट और सुपरस्पोर्ट ने मुलाकात की जिसमें 27 जून को इसके आयोजन की तैयारी पर विचार किया गया। बैठक के बाद, स्पष्ट हो गया कि इसकी तैयारी के लिये और काम किये जाने की जरूरत है। आने वाले दिनों में इसकी नयी तारीख की घोषणा की जायेगी।'

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका इस मैच के जरिये कोरोना वायरस के बाद लाइव क्रिकेट को बहाल करने की तैयारी में थी। इस मैच में 3 टीमें हिस्सा लेने वाली थी जिसमें एक टीम की कप्तानी पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, दूसरी टीम की कमान मौजूदा कप्तान क्विंटन डिकॉक और तीसरे मैच की कमान कगिसो रबाडा के हाथ में होगी।

और पढ़ें: खुशखबरी! T20 WC की तैयारियों में शामिल होंगे धोनी, BCCI के फैसले पर जानें क्या है दिग्गजों की राय

दरअसल सोलिडेरीटी कप के नाम से होने वाला यह मैच एक चैरिटी मुकाबला है जिसके जरिये जमा किया जानने वाला सभी पैसा कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिये दान किया जायेगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस ओनोखे मैच के नियमों में भी काफी बदलाव किया गया था।

Story first published: Monday, June 22, 2020, 12:31 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+