नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कुश्ती के लिए अपना टिकट कटाने वाले नरसिंह पंचम यादव के घर में इस समय दोहरी खुशी का माहौल है। पहला तो उनका बेटा ओलंपिक खेलने जा रहा है तो वहीं दूसरा कारण है नरसिंह की शादी।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए CWG में स्वर्ण पदक झटकने वाले सुशील कुमार
टाइम्स के मुताबिक नरसिंह यादव के घर पर इस समय शादी के लिए लाइन लगी है। उसकी मां भूलना देवी ने मीडिया को बताया कि इस समय उनके बेटे के लिए आईएएस-पीसीएस,मंत्री चक्कर लगा रहे हैं अपनी-अपनी बेटियों की शादी के लिए, हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं है लेकिन इतना तय है कि ओलंपिक के बाद वो अपने बेटे की शादी कर देंगी।
उनके पिता को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा रियो ओलंपिक में बढ़िया प्रदर्शन करेगें इसलिए वो रात-दिन ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं उन्हें भगवान और अपने बेटे की मेहनत पर पूरा भरोसा है।