हेमंग बदानी ने याद किया 18 साल पुराना किस्सा, जब सचिन की ट्राउजर पहन मैदान पर उतर गये थे श्रीनाथ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर जिस कदर विरोधी टीम के हौंसले तोड़ने के लिये मशहूर उतना ही टीम के अंदर हंसी-मजाक भरे माहौल के लिये भी जानी जाती है। सिर्फ विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ही नहीं बल्कि पहले की टीमों में खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के अंदर और बाहर मजाक करते हुए नजर आते थे। ऐसे ही एक किस्से के बारे में बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हेमंग बदानी ने 18 साल पुराना किस्सा याद किया है जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जान-बूझकर टीम के पूर्व कप्तान जवागल श्रीनाथ के ट्राउजर की अदला-बदली कर दी थी।
हेमंग बदानी ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि साल 2002 में जब भारतीय टीम को कटक के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना था तो उससे पहले टीम जवागल श्रीनाथ काफी परेशान नजर आ रहे थे। उनकी नर्वसनेस को दूर करने के लिये सचिन तेंदुलकर ने जवागल श्रीनाथ के साथ जबरदस्त मजाक किया जिसका पता श्रीनाथ को मैदान पर आने के बाद पता चला।
और पढ़ें: कोच ने किया महिला एथलीट को शारीरिक शोषण, तंग आकर की आत्महत्या
अपने इंस्टाग्राम पेज पर हेमंग बदानी ने इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'कटक में कुछ अजीब कारण से, वह (श्रीनाथ) बेहद घबराए हुए थे। बेहद नर्वस थे, जो कि वह सामान्य तौर पर नहीं होते हैं। मैं उस मैच में नहीं खेल रहा था, इसलिए सचिन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे श्रीनाथ के साथ एक गेम खेलने को कहा। श्रीनाथ छह फुट दो इंच के थे और सचिन पांच फुट पांच इंच के।'
उन्होंने बताया कि सचिन पाजी मेरे पास आये और बोले कि सुनो तुम यह मेरी ट्राउजर लो और इसे जाकर श्रीनाथ के किट बैग में डाल दो और उनकी ट्राउजर कहीं भी ले जाकर रख दो। बदानी ने आगे बताया कि उन्होंने सचिन के कहे अनुसार काम किया और मजे की बात यह रही कि श्रीनाथ को पता भी नहीं चला।
और पढ़ें: 89 की उम्र में चौथी बार बाप बना यह खिलाड़ी, 45 साल छोटी है पत्नी
उन्होंने कहा, 'श्रीनाथ ने इसे नोटिस नहीं किया और वह सचिन का छोटा ही ट्राउजर पहनने लगे। श्रीनाथ प्रैक्टिस से लौटे और अपने बैग से ट्राउजर निकाली और पहन ली। उन्होंने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया कि यह पैंट किसकी है। वह ट्राउजर पहनकर सीधे मैदान पर उतर गए। उन्होंने एक ओवर भी फेंक दिया। लेकिन ओवर फेंकने के बाद श्रीनाथ ने देखा कि पूरी टीम उन पर हंस रही है। तब वह सोच में पड़ गए और जब उन्होंने देखा कि उनकी जो पैंट है वह उनकी है ही नहीं। तो वह भी तुरंत मुस्कुराए और वापस ड्रेसिंग रूम में जाकर पैंट बदलकर आए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
