राष्ट्रीय खेल : नेटबॉल के दो उपद्रवी खिलाड़ी निलंबित

रांची। जब से राष्ट्रीय खेल शुरू हुआ है तब से इस खेल में कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अभी एक सीआरपीएफ के जवान द्रारा महिला खिलाड़ी को मारे जाने की घटना सामने आयी थी कि तभी मंगलवार को आंध्र प्रदेश और झारखंड की नेटबॉल की टीमें आपस में उलक्ष गयीं जिसका नतीजा ये हुआ कि प्रबंदन को दो खिलाड़ियों के निलंबित करना पड़ा।

पढ़े : CRPF जवान ने किया महिला खिलाड़ी का खून, एक तरफा इश्क का मामला

झारखण्ड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान मंगलवार को झारखण्ड और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे नेटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों में आपस में झड़प हो गई। झारखण्ड के दो खिलाड़ी कप्तान सुशील कुमार और शमशाद को भारतीय नेटबॉल संघ की अनुशासनात्मक समिति ने निलम्बित कर दिया है। यह विवाद आंध्र प्रदेश के एक खिलाड़ी द्वारा मेजबान टीम के एक खिलाड़ी पर हमला करने के बाद हुआ। इसके बाद कोर्ट के हालात बदल गए और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से बुरी तरह उलझ गए।

इस घटना में छह खिलाड़ियों को मामूली चोट आई है जबकि आंध्र प्रदेश के दो खिलाड़ियों का हाथ टूट गया है। रेफरियों ने खिलाड़ियों को काफी प्रयास के बाद शांत कराया। इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

Story first published: Wednesday, February 23, 2011, 11:14 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+