'10 में से 5 नंबर भी पंत की कप्तानी को न दूं', दिल्ली की हार पर भड़के सहवाग
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 22वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया जहां पर बेहद रोमांचक मैच में आरसीबी की टीम ने एक रन से दिल्ली के खिलाफ मैच जीत लिया। 172 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम कप्तान ऋषभ पंत (58) और शिमरोन हेटमायर (53) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के बावजूद लक्ष्य से एक रन से दूर रह गई। मैच का नतीजा आने के बाद भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने दिल्ली की हार का दोष ऋषभ पंत की कप्तानी को दिया और मैच के दौरान उनके नतीजों की जमकर आलोचना की।
और पढ़ें: IPL में दूसरी टीमों से विदेशी खिलाड़ी उधार मांग रही है राजस्थान, मुश्किल में सैमसन की टीम
उल्लेखनीय है कि आरसीबी की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो पंत ने ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेने वाले अमित मिश्रा के पूरे ओवर्स नहीं करवाये और 3 के बाद ही हटा लिया। अंत में 20वां ओवर उन्हें मार्कस स्टॉयनिस से करवाना पड़ा, जिसमें एबी डिविलियर्स ने 3 छक्के लगाकर 23 रन बटोरने का काम किया और आरसीबी का स्कोर 171 रन तक पहुंच गया।
और पढ़ें: PBKS vs KKR: पंजाब के खिलाफ सुनील नरेन ने रचा इतिहास, तोड़ा उमेश यादव का बड़ा रिकॉर्ड

10 में से 5 नंबर भी न दूं पंत की कप्तानी को
सहवाग ने दिल्ली के युवा कप्तान की आलोचना करते हुए सहवाग ने कहा कि मैं उनकी कप्तानी को 10 में से 5 नंबर भी नहीं दूं क्योंकि आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अपने मुख्य गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा,' मैं पंत की कप्तानी को 10 में से 5 नंबर भी नहीं दूंगा, क्योंकि आप इस तरह की गलतियां नहीं कर सकते। अगर आपका मुख्य गेंदबाज अपने ओवर पूरे नहीं कर रहा, इसका मतलब है कि आपकी कैलकुलेशन में कमी है। यही सोचना तो कप्तानी है। आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि एक कप्तान को परिस्थिति के हिसाब से अपने गेंदबाजों को मैनेज करना होता है।'

अच्छा कप्तान बनने के लिये स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत
क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने आगे कहा कि अगर ऋषभ पंत को स्मार्ट कप्तान बनना है तो उन्हें स्मार्ट क्रिकेट खेलने की दरकार है।
उन्होंने कहा,'आपको इस बात को सीखना होगा वरना आप जिसे मर्जी चाहे उसे गेंद थमा सकते हैं। किसी की कप्तानी का अंदाजा इस बात पर लगाया जाता है कि वो गेम को बदलने की ताकत कैसे रखता है। उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में वैसे ही बदलाव करने की जरूरत होती है। तो अगर ऋषभ पंत को अच्छा कप्तान बनना है तो उन्हें इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। उन्हें स्मार्ट कप्तान बनने के लिये स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा।'

नेहरा ने भी पंत की आलोचना, धीमी बल्लेबाजी को बताया हार का कारण
जहां सहवाग ने पंत की कप्तानी को 10 में से 3 नंबर दिये तो वहीं पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की खराब प्लानिंग और बीच के ओवर्स में पंत की धीमी बल्लेबाजी को हार की वजह बताया।
नेहरा ने कहा,'पंत ने जिस तरह से बीच के ओवर्स में बल्लेबाजी की और डेथ ओवर्स में रन गंवाये वो सब खराब रणनीति का हिस्सा था। अगर हेटमायर ने अपना विकेट गंवा दिया होता तो दिल्ली शायद 25 रन से हार जाती। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब रणनीति का इस्तेमाल किया वरना आपके दो सेट बल्लेबाज नाबाद अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट रहे हों और टीम एक रन से हार जाये, यह इस प्रारूप में कभी नहीं होता।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
