For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

National Wrestling Championship: सुशील कुमार, साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने जीता गोल्ड

भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार, साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने इंदौर में खेली जा रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।

By Rizwan

National Wrestling Championship

नई दिल्ली। भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार, साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने इंदौर में खेली जा रही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता और तीन साल बाद वापसी कर रहे सुशील कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। सुशील ने शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले बिना ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला कुश्ती में देश के लिए पदत जीतने वाली साक्षी मलिक और कॉमनवेल्थ में देश को गोल्ड दिलाने वाली गीता फोगाट ने भी शुक्रवार को अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण पर कब्जा किया। 220 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े में फंसी यह आईपीएल की टीम और कई कंपनियां

सुशील ने पहले दो दौर के मुकाबले आसानी से अपने नाम कर लिए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में उन्हें कोई चुनौती नहीं मिली। तीनों मुकाबलों में उन्हें वॉकओवर मिला। फाइनल में सुशील का मुकाबला प्रवीण राणा से था लेकिन चोटिल होने के कारण मुकाबले में नहीं उतरे। ऐसे में सुशील को विजेता घोषित किया गया। सुशील ने पहले दौर में मिजोरम के लालमलस्वामा को महज 48 सेकंड और दूसरे दौर में मुकुल मिश्रा को महज 45 सेकंड में चित कर दिया। महिला वर्ग में गीता ने 59 किलो वर्ग के फाइनल में रविता को हराया। साक्षी ने 62 किलो वर्ग में हरियाणा की पूजा को हराया और विजेता बनीं।

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+