For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नीरज चोपड़ा दिखे अलग-अलग किरदार में, फैंस ने कहा- अब स्टार किड्स का क्या होगा

नई दिल्लीः भारतीय खेल इतिहास में नीरज चोपड़ा का नाम एक बड़ा मुकाम पा चुका है। इस नाम के पीछे भारत के 100 साल से ज्यादा लंबे समय तक चले दर्दनाक इंतजार को खत्म कराने का कीर्तिमान जुड़ा है। नीरज ने ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया और अब वह अपने कई तरह के टैलेंट देशवासियों के सामने पेश कर रहे हैं।

नीरज पहले ही बता चुके हैं कि वे इस साल किसी एथलेटिक्स इवेंट में भाग नहीं लेंगे और अपने शरीर को थोड़ा आराम देंगे। जाहिर है नीरज के पास एक लंबा ऑफ सीजन है जिसका पूरा फायदा वे अपने विभिन्न तरह के अन्य कामों में उठा रहे हैं।

द्रविड़ को 'गुंडा' बनाने वाली कंपनी में नीरज-

द्रविड़ को 'गुंडा' बनाने वाली कंपनी में नीरज-

नीरज एक बड़े ब्रांड बन चुके हैं और कई तरह की कंपनियां अपने अपने विज्ञापनों में नीरज को अपना चेहरा बनाने के लिए उत्सुक है। भारत में व्हे प्रोटीन पाउडर के बड़े ब्रांड का चेहरा बन चुके नीरज हाल ही में टीवी पर केबीसी में भी आए थे और अब उन्होंने एक विज्ञापन किया है जिसमें कई अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपनी एक्टिंग कभी लोहा मनवा दिया है।

यह उसी कंपनी का विज्ञापन है जिसने राहुल द्रविड़ को एंग्री यंग मैन दिखाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी और अब नीरज चोपड़ा आपको यहां पर कभी पत्रकार, कभी फिल्म निर्देशक, मार्केटिंग गुरु, क्लर्क और एक यंग मैन के किरदार में नजर आएंगे नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर रिएक्शन- अब सितारों के बच्चों का क्या होगा?

ट्विटर पर रिएक्शन- अब सितारों के बच्चों का क्या होगा?

नीरज की एक्टिंग ने सबको हंसने पर मजबूर किया है क्योंकि इस कंपनी के विज्ञापन अक्सर गुदगुदाने वाले होते हैं। नीरज चोपड़ा ने इस विज्ञापन की वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है जहां उन्होंने लिखा है कि यह 360-degree की मार्केटिंग है।

नीरज की एक्टिंग देख कर ट्विटर पर यूजर्स ने हमेशा की तरह कुछ मजेदार प्रतिक्रिया की है। यूजर्स लिखते हैं कि कलाकारों के बच्चे नीरज की एक्टिंग को देखकर सोच रहे होंगे कि अब तो हम पर खतरा है, हमारा क्या होगा?

IPL 2021: मयंक-राहुल ने दी बड़ी शुरुआत तो बनेंगे कई रिकॉर्ड, गेल भी हैं कतार में

यहां देखें वीडियो-

गोल्डन ब्वॉय नीरज के लिए यह समय खुद गोल्ड चल रहा है। शायद ही क्रिकेट से हटकर किसी दूसरे एथलीट को लेकर ऐसा क्रेज देखने में आया हो। इसका कारण नीरज का मिट्टी से लगाव और देसी अंदाज भी है। वे हाई-प्रोफाइल इंसान नहीं हैं ना ही पीवी सिंधु की तरह उनके माता-पिता प्रतिभावान खिलाड़ी थे। चानू, मैरी कॉम देश की अन्य दिग्गज एथलीट हैं लेकिन गोल्डन ब्वॉय केवल एक है।

खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय

खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय

नीरज को पता भी है कि कैसे लोगों से जुड़े रहना है। वे इस समय का लुत्फ उठा रहे हैं। शायद ऐसा परी-कथा सरीखा समय दोबारा फिर आएगा भी नहीं। नीरज को अगले साल फिर से बड़े खेलों में लगना होगा और वे लोगों से जुड़ने के लिए बहुत ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिलहाल नीरज मस्त हैं और कहते हैं- खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय

ऑफ सीजन का आनंद उठाते नीरज चोपड़ा-

ऑफ सीजन का आनंद उठाते नीरज चोपड़ा-

इस महीने की शुरुआत में, नीरज चोपड़ा ने अपना एक "छोटा सपना" पूरा किया, क्योंकि वह अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई उड़ान में ले गए थे। स्टार एथलीट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ एक विमान में सवार होते नजर आ रहे थे।

Story first published: Tuesday, September 21, 2021, 16:11 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+