T20 World Cup में भारत की बेइज्जती करने के लिये गिरा पाकिस्तान, आधिकारिक जर्सी पर लिखा ये..
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद आयोजित किये जा रहे टी20 विश्वकप टूर्नामेंट को लेकर हर गुजरते दिन के साथ फैन्स के बीच बेसब्री बढ़ती जा रही है। ज्यादार खिलाड़ी जो आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं वो अपनी टीम के साथ यूएई पहुंच गये हैं और इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गये हैं जिसका आगाज 17 अक्टूबर से किया जाना है। आईसीसी टी20 विश्वकप के क्वालिफाइंग राउंड का आगाज 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच किया जाना है जिसमें 8 टीमें सुपर 12 में जगह बनाने के लिये एक दूसरे भिड़ती नजर आयेंगी।
और पढ़ें: पैंडोरा पेपर्स लीक में सचिन तेंदुलकर के बाद आया IPL का नाम, इन दो टीमों पर लगा टैक्स चोरी का आरोप
इस बीच टीमें इस मेगा इवेंट के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का खुलासा कर रही है जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। हालांकि आधिकारिक जर्सी को लेकर पाकिस्तान की हरकत के बाद एक बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच एक दशक से ज्यादा समय से चीजें ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते न ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते बेहतर हैं और खेलों को लेकर भी दोनों के बीच किसी भी तरह के द्विपक्षीय रिश्ते नहीं है।
और पढ़ें: SRH vs RCB: हैदराबाद ने खराब किया आरसीबी का खेल, आखिरी ओवर के रोमांच में 4 रनों से हराया

जानें क्या कहता है आईसीसी का नियम
ऐसे में कई बार देखा गया है कि पाकिस्तान की ओर से कुछ न कुछ कोशिश होती रहती है जिससे वो भारत को नीचा दिखा सकें, इसी कोशिश में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जर्सी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसमें पाकिस्तान ने मेजबान में बीसीसीआई की जगह यूएई 2021 लिखा है। नियमों के अनुसार टीमों को अपनी जर्सी के दायें तरफ अपने नाम के साथ मेजबान का नाम लिखना जरूरी होता है, जिसके अनुसार जर्सी पर 'ICC Men's T20 World Cup India 2021' लिखा होना चाहिये।
गौरतलब है कि टी20 विश्वकप का आयोजन भले ही यूएई और ओमान में किया जा रहा है लेकिन आईसीसी ने साफ किया है कि इसके बावजूद मेजबानी भारत के ही नाम है क्योंकि उसने यह कदम कोरोना संक्रमण से टूर्नामेंट को बचाने के लिये उठाया है। ऐसे में सभी टीमों को मेजबानी के स्थान पर भारत का नाम लिखना जरूरी है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी यह विवाद पैदा कर सकती है और बीसीसीआई के साथ टकराव की वजह बन सकती है।
|
पाकिस्तान की वायरल जर्सी पर लिखा यूएई का नाम
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी अपनी आधिकारिक किट को लॉन्च नहीं किया है लेकिन कप्तान बाबर आजम की तस्वीरों के साथ जो जर्सी वायरल हो रही है उस पर 'ICC Men's T20 World Cup UAE 2021' लिखा हुआ है। इस जर्सी के तहत यूएई को इस मेगा इवेंट का होस्ट बताया गया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान अपने आधिकारिक लॉन्च में भी इसी नाम के साथ उतरता है तो आईसीसी और बीसीसीआई उसे बदलाव के लिये कह सकते हैं।

24 अक्टूबर को खेला जायेगा बहुप्रतिक्षित मुकाबला
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे खराब राजनीतिक रिश्तों का असर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच भी देखने को मिला है। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों को 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ बहुप्रतिक्षित मैच खेलकर ही कैंपेन का आगाज करना है। विश्वकप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है और अब तक खेले गये सभी 17 मैचों में उसने जीत हासिल की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
