IND vs ENG: डेब्यू मैच में प्रसीद कृष्णा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
India vs England 1st ODI Prasidh Krishna becomes first Indian bowler to take 4 Wickets in Debut ODI match: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 रनों से जीत हासिल कर ली है और 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के लिये आज के मैच में क्रुणाल पांड्या और प्रसीद कृष्णा दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेला और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने पहले मैच में इतिहास रचने का काम किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: पुणे में क्रुणाल पांड्या का हुआ ड्रीम डेब्यू, अर्धशतक जड़ रचा इतिहास
जहां क्रुणाल पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर भारतीय टीम के स्कोर को 317 रन तक पहुंचाने का काम किया तो वहीं पर कृष्णा ने गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिये अहम विकेट हासिल कर वापसी कराने का काम किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: 618 दिन बाद वनडे मैच खेलने उतरे बेन स्टोक्स, 3 विकेट ले भारत को बैकफुट पर धकेला

4 विकेट ले प्रसीद कृष्णा ने रचा इतिहास
क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू मैच में 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। तो वहीं पर प्रसीद कृष्णा भी पीछे नहीं रहे और इंग्लैंड की टीम के 4 अहम विकेट लेकर पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं जिसने डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम किया है।
प्रसीद कृष्णा ने भारत के लिये 8.1 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 54 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। इससे पहले भारतीय टीम के किसी भी गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 3 से ज्यादा विकेट नहीं लिये हैं। वहीं भारत के लिये डेब्यू करते हुए सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में वरुण एरॉन दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं जिन्होंने 2011 में डेब्यू करते हुए 6.1 ओवर्स में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे।

इन अहम खिलाड़ियों का लिया विकेट
इंंग्लैंड की टीम ने 318 रनों का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए महज 14.2 ओवर्स में 135 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय (46) और जोस बटलर (94) ने पहले विकेट के लिये 135 रनों की साझेदारी की और भुवनेश्वर कुमार के अलावा सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
प्रसीद कृष्णा ने पहले जेसन रॉय का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ने का काम किया तो वहीं एक ओवर बाद बेन स्टोक्स का विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद जब इंग्लैंड के लिये सैम बिलिंग्स और मोइन अली साझेदारी करते नजर आ रहे थे तो प्रसीद कृष्णा ने सैम बिलिंग्स का विकेट लेकर तीसरी सफलता हासिल की। तो वहीं पर टॉम करन का विकेट लेकर पारी को समाप्त करने का काम किया।

भुवनेश्वर-ठाकुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन
प्रसीद कृष्णा के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी की और 9 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर ने 6 ओवर गेंदबाजी की और 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और क्रुणाल पांड्या ने भी 1 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शार्दुल ठाकुर ने लगातार तीसरे अंतर्राष्ट्रीय मैच में एक ओवर में 2 विकेट हासिल कर टीम को वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications