KXIP vs KKR: हार से जूझ रही पंजाब के लिये बुरी खबर, 2 मैच के लिये बाहर हुआ यह अहम खिलाड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 24वां मुकाबला आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरी है। आज के मैच में केकेआर की टीम ने टॉल जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम का आत्मविश्वास पिछले मैच में सीएसके को हराने के बाद काफी ऊपर है तो वहीं लगातार 4 मैचों में हार का सामना कर चुकी पंजाब की टीम के लिये यह मैच लीग में बने रहने के लिये बेहद जरूरी है।
अगर आज के मैच में पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो उसे क्वॉलिफायर में पहुंचने के लिये लीग में बचे अपने सभी 7 मैचों में जीत की दरकार होगी।
और पढ़ें: IPL 2020 : ऋषभ पंत और अय्यर ने रन आउट होकर दिल्ली के लिए बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड
दोनों टीमों ने जीत के लक्ष्य से आज के मैच में 1-1 बदलाव किये हैं, केकेआर की टीम ने आज के मैच में शिवम मावी को आराम देकर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया तो वहीं पंजाब की टीम ने शेल्डन कॉट्रेल को आराम देकर क्रिस जॉर्डन को जगह दी है। जहां केकेआर का यह बदलाव अपने खिलाड़ी को आराम देने के लिये दिया गया है तो वहीं पंजाब को यह बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है।
पंजाब के लिये लगातार नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर विकेट निकालने वाले शेल्डन कॉट्रेल चोटिल हो गये हैं जिसके चलते वह अगले 2 मैच नहीं खेल पायेंगे। कप्तान केएल राहुल ने इस बात की पुष्टि की। पंजाब की टीम ने इस साल कॉट्रेल को अपनी टीम से जोड़ने के लिये 8.5 करोड़ रुपये खर्च किया था। हालांकि टीम का इस साल का सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है और उसे खेले गये 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अंक तालिका में वह इस समय सबसे निचले पायदान पर है।
और पढ़ें: RCB vs CSK: दुबई में आमने सामने होंगे धोनी-कोहली, जानें Dream 11 में किन खिलाड़ियों पर लगाये दांव
वहीं केकेआर की टीम मुश्किलों का सामना करते हुए लगातार आगे बढञ रही है और 6 प्वाइंटस के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतिश राणा, सुनील नरेन, ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
किंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, निकोल्स पूरन, सिमरन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications