आईपीएल में खिलाड़ियों को भेजने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले कोरोना वायरस के टलने के बाद से ही दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई है। जहां बीसीसीआई इस वक्त का इस्तेमाल आईपीएल को आयोजित कराने के लिये कर रहा है तो वहीं आईपीएल के लिये अपने देश के खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के फैसले पर बात हो रही है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले आईपीएल के लिये न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही एनओसी देने का ऐलान कर दिया है। अब इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी बात साफ कर दी है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि वह कुछ शर्तों के साथ अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेनी की अनुमति देने को तैयार है। इसको लेकर विदेशी खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हैं।
और पढ़ें: ENG vs WI: केमार रोच ने मिटाया वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सूखा, तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि वो आईपीएल को लेकर बीसीसीआई के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा,' पहले टूर्नामेंट की आधिकारिक पुष्टि हो जाने दीजिये उसके बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उस पर अपने विचार रख सकेगा।'
इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने इसे लेकर कहा था कि 'जी हां, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड आईपीएल में भाग लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए एनओसी जारी करेगा। हम ये तय करने के लिए खिलाड़ियों पर छोड़ देते हैं कि वे एनओसी लेना चाहते हैं या नहीं।'
और पढ़ें: ENG vs WI: केमार रोच ने मिटाया वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सूखा, तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के जो खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले हैं उनमें केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल मैक्लेनाघन, जेम्स निशेम, लॉकी फर्गुसन और मिचेल सेंटनर हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की बात करें तो उनमें आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस लिन, नाथन कुल्टन लाइल, केन रिचर्डसन, शेन वॉटसन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और एन्ड्रू टॉय हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
