DC vs KXIP: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, जानें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 38वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में जहां दिल्ली की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतर रही है, तो वहीं पर पंजाब की टीम प्लेऑफ में बने रहने की अपनी उम्मीद को बरकार रखने उतरी है। जहां सीएसके के खिलाफ 180 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक चेज करने से दिल्ली की टीम का आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ है तो वहीं पर पंजाब की टीम ने रविवार को मुंबई के खिलाफ क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक मैच खेलकर जीत हासिल की।
मुंबई के खिलाफ पंजाब की टीम ने 2 सुपरओवर खेले और आखिरकार जीत हासिल की। आज के मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में आज ऋषभ पंत की वापसी हुई है तो वहीं शेमरॉन हेटमायर भी लौटे हैं।
और पढ़ें: DC vs MI: पंजाब से भिड़ंत को तैयार है दिल्ली, मैच से पहले जानें क्या बोले कैफ
वहीं उनकी जगह 3 मैचों से टीम में शामिल किये गये अजिंक्य रहाणे और एलेक्स कैरी को बाहर बिठाया गया है। वहीं एनरिक नॉर्किये को आज के मैच में आराम दिया गया है और डैनियल सैम्स को टीम में शामिल किया है।
वहीं पंजाब की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव करते हुए क्रिस जॉर्डन को बाहर बिठाकर जिम्मी नीशम को शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में जब इन दोनों टीमों का सामना हुआ था तब दिल्ली की टीम ने सुपरओवर में ही जीत हासिल की थी। ऐसे में एक बार फिर रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: IPL 2020 : फिर दिखा 'धोनी रिव्यू सिस्टम', अंपायर के फैसले को यूं कर दिया गलत साबित
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शेमरान हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, डैनियल सैम्स, तुषार देशपांडे।
पंजाब की प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, जिम्मी नीशम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications