For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI: पंजाब से भिड़ंत को तैयार है दिल्ली, मैच से पहले जानें क्या बोले कैफ

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 38वां मैच मंगलवार को प्वाइंटस टेबल की नंबर 1 टीम दिल्ली कैपिटल्स और प्लेऑफ की रेस में बने रहने की कोशिश कर रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरेगी। जहां पंजाब की टीम इस मैच में जीत हासिल करके अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैदराबाद के हाथों मिली पिछली हार का बदला लेकर क्वॉलिफायर में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी।

मैच से एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में टीम के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि आईपीएल के दूसरे राउंड में उनकी टीम का सिर्फ एक ही टारगेट होगा और वो जीत को हासिल करें, क्योंकि हमारी टीम अभी तक अपने पूरे कैलिबर से नहीं खेली है।

और पढ़ें: MI vs KXIP: अगर दुबई में दोबारा टाई होता सुपर ओवर तो फिर जानें क्या कहते हैं नियम

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कैफ ने कहा, 'अभी हम काफी खुश हैं क्योंकि हमने जिस पहले मैच में लक्ष्य का पीछा किया था उसमें हम सनराइजर्स से हार गए। हम 160 के करीब लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए थे लेकिन चेन्नई के खिलाफ हमने अच्छा प्रदर्शन किया। यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था। हम टूर्नामेंट में अब तक अच्छी तरह से लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे हैं। हमारी टीम ऐसी है जो अपने स्कोर का अच्छा बचाव कर रही है। हमारे गेंदबाजों ने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।'

उल्लेखननीय है कि दिल्ली की टीम ने लीग में खेले गये अब तक के नौ मैचों में सात में जीत दर्ज की है जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, दिल्ली की टीम को इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दूसरी हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, 'आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को जीतने के लिए आपको ऑलराउंड प्रदर्शन करना होता है। अगर आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना होगा जो कि अभी तक हम इस टूर्नामेंट में करते रहे हैं। लेकिन अगर आप बाद में बल्लेबाजी करते हो तो आपको लक्ष्य हासिल करने में भी सक्षम होना चाहिए।'

और पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई चेन्नई, बनाया IPL 2020 का सबसे कम स्कोर

हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की टीम 163 रनों का पीछा कर रही थी लेकिन वह कुछ रनों से रह गई थी, हालांकि शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम ने 180 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की। वहीं पंजाब की टीम ने रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम को डबल सुपरओवर के रोमांच में जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Story first published: Tuesday, October 20, 2020, 4:20 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+