IND vs AUS: शिखर धवन को अब भी है टेस्ट में वापसी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स प्रारूप के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले 2 सालों से ज्यादा के समय से टेस्ट प्रारूप से बाहर चल रहे हैं और मौजूदा टीम को देखते हुए उनका इस प्रारूप में वापसी कर पाना लगभग नामुमकिन लगता है। हालांकि शिखर धवन इससे उलट मानते हैं और उन्हें विश्वास है कि वह जल्द ही क्रिकेट के इस प्रारूप में भी वापसी करते नजर आयेंगे। रविवार को बात करते हुए शिखर धवन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर उन्होंने अभी भारतीय टीम में अपनी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और जल्द ही उन्हें मिलने वाले मौकों को भुनाकर वह एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें: ENG vs AUS: फिंच के खिलाफ इंग्लैंड ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, जमकर हुए ट्रोल
उल्लेखनीय है कि शिखर धवन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर 2018 में ओवल के मैदान पर खेला था। इस मैच में उन्होंने दोनोंं पारियों में कुल 4 (पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1) रन बनाये थे।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 2nd T20: फिर छाये बटलर-मलान, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा जीती सीरीज

मौकों को भुनाकर टेस्ट टीम में करूंगा वापसी
एक टीवी चैनल से बात करते हुए शिखर धवन ने कहा, 'मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने वापसी की उम्मीद छोड़ दी है। जब भी मुझे मौका मिला तब मैंने उसे भुनाया। जैसे पिछले साल रणजी ट्रॉफी में मैंने शतक लगाया और एकदिवसीय टीम में वापसी की। अगर मुझे मौका मिलता है तो फिर निश्चित तौर मैं ऐसा कर सकता हूं।'

टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज के लिये है काफी प्रतिस्पर्धा
गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल सलामी बल्लेबाजी के लिये काफी प्रतिस्पर्धा है, इसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल और पृथ्वी शॉ का नाम शामिल है जिनके होते हुए शिखर धवन के लिया वापसी की राह तय करना आसान नहीं है, हालांकि इसके बावजूद धवन अपनी वापसी को लेकर काफी आशान्वित है।
उन्होंने कहा, 'मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता रहूंगा। अगले साल टी20 विश्व कप है इसलिए मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा, खुद को फिट रखना होगा और लगातार रन बनाने होंगे। अगर मैं ऐसा करने में सफल रहता हूं तो चीजें खुद ही मेरे अनुकूल होंगी।'

टेस्ट में ऐसा रहा है धवन का करियर
आपको बता दें कि शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 34 टेस्ट मैचों में शिरकत की है और 40.61 की औसत से 2315 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक जड़ने का काम भी किया है।
वह अब भी वनडे और टी20 टीम में भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज हैं, हालांकि अपनी जगह को बनाये रखने के लिये वह संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। इस समय वह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
