IPL 2021: माइकल वॉन ने MI और SRH को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कौन जीतेगा खिताब
नई दिल्लीः आईपीएल शुरू होने में केवल 1 दिन और बाकी है फिर 9 अप्रैल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो जाएगा। एक बार फिर से 8 दमदार टीमें अपने देशी-विदेशी खिलाड़ियों के साथ प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए दमखम आजमाएंगी। पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार खिताब जीता है और इस बार भी वह टूर्नामेंट में दावेदार के तौर पर उतर रहे हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान का मुंबई इंडियंस 'प्रेम' सभी जानते ही हैं। वॉन मुंबई इंडियंस को लेकर तब चर्चाओं में रहे जब भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही थी। उस सीरीज के दौरान माइकल वॉन लगातार मुंबई इंडियंस का जिक्र कर रहे थे और उनका कहना था कि भारत की टीम से कहीं बेहतर तो मुंबई इंडियंस की टीम है।

माइकल वॉन का मुंबई इंडियंस प्रेम-
माइकल वॉन ने तब भारतीय टीम में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बताया था। वे उस समय अक्सर ट्वीट कर रहे थे कि विराट कोहली को मुंबई इंडियंस से अधिक से अधिक खिलाड़ी चुनने चाहिए। इतना ही नहीं जब भारत ने टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली तब भी माइकल वॉन क्रुनाल पंड्या की परफॉर्मेंस पर मुंबई इंडियंस को याद करना नहीं भूले। कुणाल पांड्या ने डेब्युटेंट के तौर पर सबसे तेज वनडे अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था और माइकल वॉन ने अपने ट्वीट में कहा था कि मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी ने भारत के लिए अच्छा काम किया।
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्सः ताकत, कमजोरी, एक्स फैक्टर, बेस्ट प्लेइंग इलेवन

MI और SRH को लेकर की ये भविष्यवाणी-
जाहिर है माइकल वॉन मुंबई इंडियंस के बड़े फैन दिखाई देते हैं और उन्होंने आईपीएल 2021 को लेकर एक और भविष्यवाणी की है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन को भी जीतने जा रही है। वह इतना ही नहीं वह एक और भविष्यवाणी करते हैं और कहते हैं कि अगर किसी वजह से खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस खिताब नहीं जीत पाती है तो फिर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतेगी।
इसमें हालांकि दो राय नहीं है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे मजबूत टीम में से एक है और वह अभी तक 5 बार यह ट्रॉफी जीत जीत चुकी है इसके साथ ही इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में छठी बार खिताब जीतने की ओर देख रही है। यदि एमआई की टीम खिताब जीत जाती है तो यह उनकी टाइटल हैट्रिक साबित होगी। वहीं, आपको बता दें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन में तीसरे नंबर पर रही थी।

दोनों ही टीमें चेन्नई के मैदान पर करेंगी अपने अभियान की शुरुआत-
मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत कर रही है और यह आईपीएल का ओपनिंग मैच भी है जो कि भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा जिसका बिगुल 9 अप्रैल से बजने जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपनी शुरुआत चेन्नई से कर रही है लेकिन वह पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी जो कि आईपीएल का तीसरा मैच होगा और यह मुकाबला 11 अप्रैल रविवार को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
