For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पहलवान सागर राणा मर्डर केस में सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ी, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Wrestler Sushil Kumar in trouble, Non-bailable warrants issued against Him| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। जूनियर स्तर के 23 वर्षीय राष्ट्रीय चैम्पियन पहलवान सागर राणा के मर्डर केस में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 9 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने और गिरफ्तारी पर ईनाम का ऐलान भी किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुशील कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की एप्लिकेशन दी थी थी जिसे मंजूरी मिल गई है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा,'हमने मामले से संबंधित एक लेटर दिल्ली सरकार को भी भेजा है जिसमें सुशील कुमार और उनके साथी अजय कुमार का नाम शामिल है। अजय कुमार एक फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं जिन्हें पीड़ित के परिवार वालों की तरफ से नामित किया गया है। पुलिस ने उन पर विभागीय कार्रवाई हो सके इसके लिये लेटर भेजा है।'

और पढ़ें: Test क्रिकेट नहीं खेलना चाहने की रिपोर्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

पुलिस सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने के बाद सुशील कुमार को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन उनका फोन बंद हैं और वो लगातार पहुंच से दूर हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उनके कई दोस्तों के घर पर भी छापे मारी की गई है और अब उनकी जानकारी देने वाले को ईनाम देने की घोषणा कर दी गई है।

गौरतलब है कि छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में सागर राणा और सुशील कुमार के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है, जहां पर सागर राणा को तब तक पीटा गया है जब तक उनकी मौत नहीं हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद सुशील कुमार के खिलाफ मर्डर, अपराधिक साजिश और अगवा करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें: IND vs SL: एक बार फिर टल सकता है भारत का श्रीलंका दौरा, जानें क्या है कारण

नॉर्थ वेस्ट जिले के एडिसनल डीसीपी डॉ गुरीकबाल सिंह सिद्धू ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हमने इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज किये हैं और सभी ने सुशील कुमार का नाम लिया है, जिसके बाद हम उन्हें पकड़ने के लिये छापेमारी कर रहे हैं। इस बयान में पीड़ितों ने सुशील कुमार पर सागर को मॉडल टाउन स्थित उसके घर से अगवा करने का आरोप भी लगाया है।

आपको बता दें कि 4 मई को दो गुटों के बीच हुई हाथापाई के दौरान पहलवान सागर राणा की मौत हो गई, जिन्होंने 97 किग्रा की ग्रेको रोमन कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। जांच के दौरान पता चला है कि यह झगड़ा सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर और अमित के बीच छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुआ था। इस दौरान पुलिस ने मौकाये वारदात से एक मोबाइल जब्त किया है जिसमें झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड है और सभी आरोपी सागर राणा को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 19:22 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+