कोहली हुए टाॅप-4 से बाहर, कोच ने कहा- ये तो चौंकाने वाली खबर है
नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि विराट कोहली के बल्ले को नजर नजर लग गई है। कोहली रन तो बना रहे हैं, लेकिन शतक नहीं आ रहा। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से सभी प्रारूपों में एक भी शतक नहीं बनाया है और अभी तक इंग्लैंड के मौजूदा दौरे में भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं। वह बल्लेबाजों के लिए ICC टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में उनका सबसे निचला स्थान है। इस बीच, कोहली के बचपन के कोच ने टेस्ट बल्लेबाज के रूप में अपने वार्ड की पांचवीं रैंक पर आश्चर्य व्यक्त किया है और उन्हें विश्वास है कि भारतीय कप्तान जल्द ही शतक बना लेंगे।
यह भी पढ़ें- कोहली का गुस्सा देख इंग्लैंड का पूर्व कप्तान हुआ खुश, कहा- टीम को यही चाहिए

करेंगे कोहली से बात
कोहली लगातार फेल होते दिखे, जिसका फायदा जो रूट को मिला। रूट सीधा दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। जब कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुद इसपर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए चौंकाने वाली खबर है कि विराट कोहली पांचवें स्थान पर आ गए हैं। मैं उम्मीद कर रहा था कि जो रूट शायद उनसे आगे नहीं निकल पाए होंगे। मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा।" इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की अब तक की तीन पारियों में विराट कोहली के स्कोर 0, 42 और 20 हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ रही है, कोहली तेजी से सहज दिख रहे हैं। दोनों टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम की अच्छी कप्तानी की है और अक्सर अपनी फॉर्म की चिंता न करने की बात कही है।

कोहली को प्रेरित करने की जरूरत नहीं
उनके कोच राजकुमार शर्मा ने भी कहा कि कोहली इस समय काफी अच्छी मानसिक स्थिति में हैं और उनके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शर्मा ने हाल ही में उनके साथ बात की और माना कि भारतीय कप्तान की ओर से जल्द ही एक बड़ा शतक लगाया जाएगा। राजकुमार शर्मा ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे प्रेरित करने की कोई आवश्यकता है क्योंकि वह बेहद प्रेरित है। जब मैंने पिछले मैच के बाद भी उनसे बात की थी, तो वह काफी उत्साहित थे और खुश थे कि वे जीत गए थे और अपने रनों के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे। जब उनका ऐसा रवैया है, तो एक बड़ा शतक आने वाला है।"

पिछली इतनी पारियों से नहीं लगा पाए शतक
बता दें कि कोहली पिछली 49 अंतरराष्ट्ररीय पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा फासला रहा है जब वो शतक नहीं लगा सके। इससे पहले 2014 में कोहली लगातार 25 पारियों में और साल 2011 में लगातार 24 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे।
टेस्ट रैंकिंग में टाॅप-10 बल्लेबाज-
1. केन विलियमसन - 901
2. जो रूट - 893
3. स्टीव स्मिथ - 891
4. मार्नस लाबुछाने- 878
5. विराट कोहली - 776
6. रोहित शर्मा - 773
7. रिषभ पंत - 736
8. बाबर आजम - 725
9. डेविड वार्नर - 724
10. क्विंटन डी काॅक - 717
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
