MI vs RCB: जीत के बावजूद भारी पड़ सकती हैं आरसीबी पर 3 गलतियां, फिर रह जायेगा खिताब का सपना अधूरा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो गया है और 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 8 साल से जारी पहले मैच में हार के अपने सिलसिले को बरकरार रखा है। वहीं आरसीबी की टीम ने पहली बार सीजन के ओपनर मैच में जीत हासिल कर विजयी अभियान शुरू किया है। आरसीबी की टीम ने अब तक 4 बार सीजन के ओपनिंग मैच खेले हैं और पहली बार जीत हासिल की है। आरसीबी की टीम ने इससे पहले 2008, 2017 और 2019 में हार का सामना किया। वहीं आरसीबी की टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर दूसरी बार जीत हासिल करने का कारनामा किया।
और पढ़ें: MI vs RCB: चेन्नई के मैदान पर चहल ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल
चेन्नई में खेले गये इस मैच से पहले आरसीबी की टीम ने साल 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेलते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी। भले ही आरसीबी की टीम ने इस मैच में जीत हासिल की लेकिन इसके बावजूद मैच में उसने कुछ ऐसी गलतियां की जिसके चलते उसे अपना खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से गंवाना पड़ सकता है। अगर आईपीएल में आरसीबी की टीम को अपना पहला खिताब जीतना है तो उसे अपनी इन गलतियों को सुधारने की दरकार है।
और पढ़ें: MI vs RCB: हर्षल पटेल ने रोका मुंबई का तूफान, 5 विकेट ले बनाये कई रिकॉर्ड

चहल की खराब फॉर्म आरसीबी पर पड़ सकती है भारी
आरसीबी के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक युजवेंद्र चहल की खराब फॉर्म लगातार जारी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई सीमित ओवर्स की सीरीज में युजवेंद्र चहल का कमाल नहीं नजर आया था और वो सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे। वही हाल उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में भी हुआ, जहां पर 4 ओवर गेंदबाजी कर उन्होंने सबसे ज्यादा 41 रन लुटाये लेकिन विकेट हासिल करने में नाकाम रहे। ऐसे में अगर चहल आरसीबी के लिये विकेट लेना नहीं शुरू करेंगे तो उनकी टीम के लिये काफी मुश्किल होने वाली है।

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी में अभी भी है दिक्कत
आरसीबी की टीम ने इस साल मध्यक्रम में काफी बदलाव करते हुए कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया, हालांकि उसकी कहानी में अभी भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को खेले गये मैच में आरसीबी की टीम ने शानदार आगाज किया लेकिन एक बार जैसे ही विकेट गिरना शुरू हो गई आरसीबी के हाथ से मैच निकलना शुरू हो गया। आरसीबी की टीम एक बार फिर से वही गलती दोहराना शुरू कर दिया जहां पर मैच को जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद हार जाती है। हालांकि डिविलियर्स ने इस मैच को संभालने का काम किया और टीम को जीत दिला दी, लेकिन अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो उनका खिताब का सपना अधूरा रह जायेगा।

खराब फील्डिंग पैदा कर सकती है मुश्किल
आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 कैच छोड़ने का काम किया। पहले वाशिंगटन सुंदर ने ईशान किशन का कैच छोड़ा तो वहीं पर मोहम्मद सिराज के हाथों से भी एक कैच छूटा। वहीं कप्तान विराट कोहली के हाथों से भी एक कैच छूटा जो कि उनकी आंख पर जाकर लगा। इसके अलावा आरसीबी की टीम ने रन आउट के भी कुछ मौके छोड़े। अगर आरसीबी को अपना पहला खिताब जीतना है तो उसे अपनी फील्डिंग के स्तर में सुधार लाना पड़ेगा वरना लीग में उसकी वापसी मुश्किल हो जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications