जब भी टीम को जरूरत हुई, मैंने रन बनाए, इस बयान पर क्या कहते हैं अजिक्य रहाणे के आंकड़े
नई दिल्लीः अजिंक्य रहाणे ने समय के साथ कई बार यह साबित किया है कि वे मैदान में ज्यादा भाव-भंगिमा दिखाने वाले खिलाड़ी नहीं है। इसके बजाय वे अपने प्रदर्शन से और खेल में अपनी कप्तानी के जरिए भी आक्रामकता को बखूबी दर्शाना जानते हैं।
लेकिन भारत का यह उप कप्तान टेस्ट क्रिकेट में कई बार रनों के मामले में निरंतरता से जूझता रहा है। जब बाद उनकी बैटिंग की आती है तो इस बार रहाणे के पास देने के लिए जवाब मौजूद हैं।

बैटिंग पर उठे सवाल तो रहाणे ने दिया ये जवाब-
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले जब रहाणे से उनके बैटिंग योगदान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने तपाक से कहा- "हां, मैं इस सवाल के की उम्मीद कर रहा था और आप लोगों ने पूछ भी लिया। आप लोगों को अपने फैक्ट पर ध्यान देने की जरूरत है। आप बैटिंग में मेरे योगदान के बारे में जानते हैं। जब भी टीम को रनों की जरूरत होती है मैं रन बनाता हूं। इसलिए आपको अपने आंकड़ों पर फोकस करने की जरूरत है और फिर सही जवाब के साथ आने की जरूरत है।"
लोग जो कहते हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता, पिच पहले जैसी ही रहेगी : रहाणे

आइए देखते हैं रहाणे का यह कथन कितना सही है-
2019 की शुरुआत से अब तक रहाणे ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 43.44 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने घर पर खेले गए आठ टेस्ट मैचों में 43.80 के औसत से बैटिंग की है, जबकि भारत द्वारा जीते गए 11 टेस्ट मैचों में 64.85 के औसत से बैटिंग की है। इस दौरान भारतीय जमीन पर जीते गए सात टेस्ट मैचों में रहाणे की बैटिंग औसत 52.62 है।
उपरोक्त आंकड़े रहाणे के कथन को सही साबित कर देते हैं।
हम ऑस्ट्रेलिया की 'मदद' करने के लिए नहीं, भारत में कुछ खास करने उतरेंगे- जो रूट

अब बात करते हैं रहाणे की 2020 से अब तक के रिकॉर्ड की-
2020 की शुरुआत से रहाणे का नौ टेस्ट मैचों में एवरेज 27.75 रहा है। इस दौरान केवल तीन टेस्ट मैच भारतीय जमीन पर हुए हैं और जिसमें उन्होंने 17 की औसत निकाली है। जबकि भारत द्वारा जीते गए चार टेस्ट मैचों में उनका औसत 47.33 का रहा है तो वही दो टेस्ट मैचों में जो भारत में जीते गए हैं उनका औसत 28 का रहा है।
लेकिन रहने का कहना यह है कि हाल ही में उनके बल्ले से रन ना निकलना कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा- "आप जानते हैं मैं एक टीम मैन हूं और सभी लोग यह बात जानते हैं। टीम को जिस स्थिति में इसको करने की जरूरत होती है मैं उस स्थिति में रन बनाता हूं। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर केवल सीखने और आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
