Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs CSK: मैच से पहले वायरल हुआ रवि-शास्त्री का ट्वीट, पंत-धोनी को लेकर लिखा खास संदेश

IPL 2021 DC vs CSK: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना का दिल्ली कैपिटल्स से होगा, हालांकि खास बात यह है कि इस मैच में एमएस धोनी की कप्तानी का सामना करने के लिये ऋषभ पंत मैदान पर उतर रहे हैं। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को इस सीजन के लिये कप्तान चुना हैं, जिसके बाद से फैन्स को इस बेहतरीन मैच का बेसब्री से इंतजार है। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से ही ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है और पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से इस खिलाड़ी ने साबित किया है कि वो धोनी से भी बेहतर साबित हो सकते हैं।

इस मैच का इंतजार सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: IPL 2021: RCB के बायोबबल में देवदत्त पाड्डिकल की एंट्री से नाराज हैं टीमें, नियमों पर उठा सवाल

उन्होंने लिखा,'गुरू बनाम चेला। बहुत मजा आएगा आज। स्टंप माइक सुनिएगा जरूर।' शास्त्री ने अपने ट्वीट में एमएस धोनी को गुरु तो वहीं पर ऋषभ पंत को चेला बताया है। गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी विकेट के पीछे अपनी बातों के लिये मशहूर हैं, जहां धोनी यह काम खिलाड़ियों को आउट करने के तरीके बताने के लिये अपनाते हैं तो वहीं पर पंत बल्लेबाजों का ध्यान भंग करने के लिये पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय तरीके से करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम एक बेहद ही खराब सीजन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है और दोबारा से विजय रथ पर सवार होना चाहेगी, वहीं पर पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन खिताब जीत कर ही कैंपेन को खत्म करना चाहेगी।

और पढ़ें: IPL 2021: पहले ही मैच में विराट कोहली ने तोड़ा उथप्पा का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट मे निकले सबसे आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो सीएसके की टीम दिल्ली पर काफी भारी नजर आती है जिसने कुल 23 मैचों में से 15 बार जीत हासिल की है जबकि 8 बार उसे हार का सामना किया है। वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले साल खेले गये दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और वो आज हैट्रिक पूरी करना चाहेगी।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 18:20 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+