Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा ऐलान, बोले- सोच समझ कर लूंगा निर्णय

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन को अगले साल तक के लिये टाल देने के बाद से अब इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की तस्वीर साफ होने लगी है। बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में कराने के बारे में सोच रहा है। बीसीसीआई ने दुबई में इसके आयोजन को लेकर भारत सरकार से इजाजत की मांग की है। वहीं टी20 लीग की सभी फ्रैंचाइजियों ने किसी आधिकारिक ऐलान से पहले ही आईपीएल की तैयारियां शुरु कर दी हैं और उन्होंने इस संबंध में देश-विदेश में उससे जुड़े खिलाड़ियों को इस संबंध में सूचित करना शुरू कर दिया है।

जहां आईपीएल को लेकर दुनिया भर के खिलाड़ी उत्साहित हैं तो वहीं इस साल दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई इंडियंस की टीम में ट्रेड किये गये तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने साफ किया है वह आईपीएल में सोच-समझकर ही खेलने का फैसला लेंगे।

और पढ़ें: IPL इतिहास में पहली बार होगा यह काम, 13वें सीजन में होगा बड़ा फेरबदल

कीवी टीम के तेज गेंदबाज ने अपने स्थानीय न्यूज पोर्टल वन न्यूज से बात करते हुए कहा, 'मैं सही व्यक्ति से इस पर (IPL में खेलने पर) बात करूंगा, तभी कोई निर्णय लूंगा। मैं देखूंगा कि मेरे लिए और क्रिकेट के लिए क्या बेहतर है।' उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के हित को ध्यान में रखकर ही सही फैसला लेंगे।

उल्लेखनीय है कि ट्रेंट बोल्ट के साथ-साथ न्यूजीलैंड की ओर से इस लीग में कप्तान केन विलियमसन, जिम्मी नीशम, मिशेल मैक्लेघन, मिशेल सैंटनर भी इस लीग का हिस्सा बनने वाले हैं। फिलहाल इन खिलाड़ियों ने लीग में भाग लेने या बाहर रहने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने सुनाया धोनी का किस्सा, जब प्रवीण कुमार के डेब्यू पर हुए थे नाराज

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के हालात काफी हद तक काबू में हैं। यहां 1555 लोगों को कोरोना हुआ था, जिनमें से 1506 लोग ठीक हो चुके हैं और 22 लोगों की यहां इस जानलेवा वायरस के चलते मौत हुई है। इस देश में फिलहाल 27 केस अभी भी सक्रिय हैं।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 17:44 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+