Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने सुनाया धोनी का किस्सा, जब प्रवीण कुमार के डेब्यू पर हुए थे नाराज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उनकी कप्तानी में हमेशा शान्त रहने के लिये जाना जाता है। इसी के चलते उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता रहा है। हालांकि कई बार मैदान पर धोनी को उनकी कूलनेस खोते हुए भी देखा गया है। ऐसे ही एक किस्से के बारे में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हार्पर ने बताया कि जब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था तो कैसे एमएस धोनी उनकी अंपायरिंग से नाराज हो गये थे।

'एशियानेट न्यूजेबल' से बात करते हुए अंपायर डेरेल हार्पर ने बताया कि साल 2011 के उस टेस्ट मैच का जिक्र किया, जिसमें प्रवीण कुमार ने डेब्यू किया था। इसी मैच से विराट कोहली का भी टेस्ट डेब्यू हुआ था।

और पढ़ें: इरफान पठान बोले- भारत को भी बेन स्टोक्स की दरकार, युवराज सिंह ने किया ट्रोल

उल्लेखनीय है कि साल 2011 में वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने किंग्स्टन में खेले गये पहले मैच में प्रवीण कुमार और विराट कोहली ने डेब्यू किया था। इस मैच के दौरान प्रवीण कुमार को अंपायर डैरेल हार्पर ने पिच पर डेंजर एरिया में बार-बार पैर रखने के चक्कर में गेंदबाजी से बैन कर दिया था। उस वक्त टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी हार्पर के इस फैसले से काफी खफा हो गये थे और अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

एमएस धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ किया था कि टेस्ट डेब्यू होने के चलते अंपायर को प्रवीण कुमार के प्रति कुछ नरमी दिखानी चाहिये थी जबकि हार्पर का मानना था कि वह इस मैच में डेब्यू करने से पहले भारत के लिये 50 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके थे तो उन्हें क्रिकेट के नियमों के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए।

हार्पर ने कहा, 'मुझे याद है कि धोनी मुझे कह रहे थे कि नए क्रिकेटर होने के नाते मुझे प्रवीण के साथ नरमी बरतनी चाहिए थी। प्रवीण इससे पहले 52 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके थे, तो उन्हें नियम अच्छे से पता थे। मुझे याद है जब मैंने एमएस को प्रवीण को गेंदबाजी से बैन करने के बारे में बताया था, तो उन्होंने कहा कि हम आपके साथ पहले भी मुश्किलों का सामना कर चुके हैं हार्पर। मैं हंसा और आगे बढ़ गया।'

और पढ़ें: बड़ी खबर: अब 26 नहीं 19 सितंबर से होगा IPL 2020, मैच के प्रसारण का टाइम भी बदला

गौरतलब है कि इससे पहले हार्पर ने साल 2000 में पिच पर डेंजर एरिया में दौड़ने के कारण तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी बैन किया था। आपको बता दें कि यही कारण था कि धोनी ने हार्पर को वह बात याद दिलाते हुए यह बात कही। प्रवीण कुमार ने उस मैच में कुल 6 विकेट लिए और धोनी ने मैच के बाद उनकी तारीफ भी की थी। भारत ने तब 63 रन से मैच जीता था।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 17:43 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+