BCCI ने जारी किया IPL 2020 के प्लेऑफ का शेड्यूल, जानें कब खेला जायेगा पहला क्वॉलिफायर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां पर टीमें लगभग प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुकी हैं। टीमों के बीच प्लेऑफ के लिये जगह बनाने के लिये काफी तगड़ी जंग देखने को मिल रही है। इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के प्लेऑफ के लिये अपने शेड्यूल को जारी कर दिया है। इसके अनुसार आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के मैच दुबई और अबुधाबी में खेले जायेंगे, जबकि फाइनल मैच का आयोजन दुबई में किया जायेगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर आईपीएल के प्लेऑफ शेड्यूल का ऐलान किया। बीसीसीआई की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लीग का पहला क्वालीफायर मैच 5 नवंबर को पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच दुबई में खेला जाएगा।
और पढ़ें: IPL 2020: अनलकी रही है आरसीबी के लिये ग्रीन जर्सी, 7वीं बार मिली हार, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड
वहीं 6 नवंबर को अबु धाबी में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जायेगा। पहले क्वॉलिफायर की हारी हुई टीम और एलिमिनेटनर टीम के बीच 8 नवंबर को अबु धाबी में ही खेला जायेगा। जिसके बाद क्वालीफायर एक और क्वालीफायर दो की विजेता टीमों के बीच 10 नवंबर को दुबई के मैदान पर फाइनल मैच में खेला जायेगा।
गौरतलब है कि आईपीएल में फिलहाल मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम 14 प्वाइंटस के साथ टॉप 3 टीमों की दावेदार नजर आती हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही है।
और पढ़ें: IPL 2020: MI के लिए वेक-अप कॉल, RR के खिलाफ हार में की ये 3 गलतियां
वहीं राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच तीखी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि आईपीएल का आखिरी लीग मैच 3 नवंबर को खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications