NZ vs ENG : इस ओवर में पलटा सारा मैच, जीती हुई बाजी अंत में हार गया इंग्लैंड
स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा। बुधवार को अबू धावी में हुए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाने में कामयाब हुआ। डेरिल मिशेल ने 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके तो इतने ही छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की मदद से इंग्लैंड का सपना टूट गया। हालांकि एक समय था जब न्यूजीलैंड के हाथ से मैच लगभग 50 प्रतिशत निकल चुका था, लेकिन फिर एक ऐसा ओवर निकला जिसने सारा मैच पलट दिया।
यह भी पढ़ें- नजरिया : इस टूर्नामेंट को भूल जाइए, बताैर कप्तान तो कई दिग्गजों को पछाड़ते हैं कोहली

इस ओवर में पलटा मैच
दरअसल, इंग्लैंड से मिले 167 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे। टीम का स्कोर 16 ओवर में 110 था और 4 बड़े बल्लेबाज आउट हो चुके थे। न्यूजीलैंड को अंतिम 4 ओवरों में 57 रनों की जरूरत थी, लेकिन तभी 17वें ओवर में मैच पलटता हुआ दिखा। दवाब न्यूजीलैंड से हटकर इंग्लैंड पर आने लगा, क्योंकि इस ओवर में 23 रन आए। ओवर फेंकने के लिए क्रिस जोर्डन आए थे। कैसा रहा ये मैच पलटने वाला ओवर, आइए जानें-
पहली गेंद- जेम्स नीशम ने जड़ा छक्का-
दूसरी गेंद- लेग बाइ के दो रन लिए
तीसरी गेंद- वाइड
तीसरी गेंद- नीशम ने चाैका जड़ दिया
चाैथी गेंद- दवाब में आकर जोर्डन ने फिर वाइड फेंक दी
चाैथी गेंद- नीशम ने फिर छक्का जड़ दिया
पांचवीं गेंद- नीशन ने 2 रन लिए
छठी गेंद- नीशम ने 1 रन लिया।

फिर एक ओवर रहते खत्म हुआ मैच
मैच का ये 17वां ओवर ही इंग्लैंड के लिए बुरा साबित हो गया। इस ओवर ने कीवी बल्लेबाजों को फाॅर्म में ला दिया। तेज गेंदबाज की धुनाई देख ईयोन मोर्गन ने स्पिनर आदिल राशिद को 18वां ओवर दिया ताकि पासा पलट सके, लेकिन कीवी बल्लेबाज लय पकड़ चुके थे। 18वें ओवर में 14 रन बन गए जो आदिल राशिद ने फेंका था। इसी के साथ कीवी टीम के करीब पहुंच गई। आदिल के ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन जेम्स नीशम ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी पर एक रन आया, फिर चाैथी गेंद पर मिशेल ने छक्का जड दिया। पांचवीं गेंद पर मिशेल ने 1 रन लेकर नीशम को स्ट्राइक दिया, लेकिन वह आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। लेकिन नीशम के आउट होने से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह इंग्लिश गेंदबाजों की लेंथ बिगाड़ चुके थे। नीशम ने 11 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 1 चाैका व 3 छक्के शामिल रहे।

फिर मिशेल ने मचाया गद्दर
नीशम के आउट होने के बाद मिचेल सेंटनर आए। इंग्लिश गेंदबाज उनपर हावी होते, इससे पहले डेरिल मिशेल ने गद्दर मचा दिया। आखिरी दो ओवरों में इंग्लैंड को 20 रन बचाने थे, लेकिन मैच एक ओवर पहले ही मिशेल ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर खत्म कर दिया। 19वां ओवर क्रिस वोक्स फेंकने आए। ओवर की पहली गेंद पर मिशेन ने 2 रन लिए तो अगली दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाते हुए इंग्लैंड से पूरी तरह से मैच छीन लिया। चाैथी-पांचवीं गेंद पर 1-1 रन आया। फिर ओवर की अंतिम गेंद पर मिशेल ने चाैका लगाकर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचा दिया। डेवोन कॉनवे ने भी न्यूजीलैंड के लिए 46 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
