IND vs ENG: ओवल टेस्ट पर मंडराया बड़ा खतरा, रवि शास्त्री समेत 4 सदस्यों को हुआ कोरोना
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन के खेल से पहले ऐसी खबर सामने आयी है, जिससे पूरी सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार को चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री समेत 4 सपोर्टिंग स्टाफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। शनिवार की शाम को किये गये आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसके बाद चारों सपोर्टिंग स्टाफ रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, फिजियो थेरपिस्ट नितिन पटेल और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है, साथ ही यह भी बताया है कि शनिवार और रविवार की सुबह किये गये कोरोना टेस्ट में सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाये गये हैं। इसके चलते खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचकर चौथे दिन के खेल का हिस्सा बनने की इजाजत दे दी गई है लेकिन ऐसे में 5वें टेस्ट मैच के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है।
और पढ़ें: CPL 2021: आईपीएल से पहले सीपीएल में आया डुप्लेसिस का तूफान, 13 चौके,5 छक्के लगा ठोंका शतक
उल्लेखनीय है कि चारों सपोर्टिंग स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है और सभी इस वक्त होटल में अपने कमरे में क्वारंटीन हो गये हैं। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा,'रवि शास्त्री समेत चारों सपोर्टिंग स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया है और वो अपने होटल के कमरे में आइसोलेट हैं। वह भारतीय टीम के साथ तब तक ट्रैवल नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम उसकी इजाजत नहीं दे देती।'
गौरतलब है कि बायोबबल के बीच इस अहम टेस्ट मैच का हिस्सा बन रहे खिलाड़ियों के लिये यह खबर परेशान करने वाली है, जो कि अपने परिवार के साथ सफर कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिये अभी तक सीरीज शानदार गुजरी है लेकिन इस घटना का खिलाड़ियों पर कितना मानसिक प्रभाव पड़ता है यह देखने लायक होगा।
और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित-पुजारा के दम पर ओवल में भारत की हुई वापसी, विराट सेना ने बनाई 171 रनों की बढ़त
भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए वह कम से कम 2 सेशन खेलकर इस बढ़त को 300 के स्कोर के करीब ले जाना चाहेगी। ऐसे में कोरोना संक्रमण की खबर का मानसिक प्रभाव देखने लायक होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
