Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: कुलदीप यादव के एटिट्यूड पर पूर्व विकेटकीपर ने उठाये सवाल, कहा- गेंद के बजाय कप्तान पर होती है आंखें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेलने पहुंची है। साल 2018 की निदाहास ट्रॉफी के बाद पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर पहुंची है जिसका पहला मैच 13 जुलाई से वनडे सीरीज के तौर पर खेला जायेगा। 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को 21 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले यह सभी मैच कोलंबो के मैदान पर खेले जायेंगे।

टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ युवाओं से सुसज्जित भारतीय टीम भेजी गई है जिसमें 2019 विश्व कप के बाद पहली बार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक साथ मैदान पर उतरती नजर आयेगी। कुलदीप यादव के लिये 2019 के बाद से करियर कुछ खास नहीं बीत रहा है। 2019 विश्व कप के बाद से कुलदीप यादव टीम में नियमित जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ जब उन्होंने वापसी भी की तो विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

और पढ़ें: UAE में T20 विश्व कप 2021 से पहले IPL के बचे हुए मैच कराने पर भड़के मार्क बाउचर, जानें क्या कहा

इसका नतीजा आईपीएल में भी देखने को मिला जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने स्पिनर्स के मुफीद चेन्नई की पिच पर पहले 5 मैच खेले लेकिन उसके बावजूद इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी। ऐसे में श्रीलंका दौरे पर कुलदीप यादव की कोशिश होगी कि वो शानदार प्रदर्शन कर टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकें।

वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इस गेंदबाज के एटिट्यूड पर सवाल उठाये और उनके फॉर्म में न आ पाने के पीछे जल्दी हार मानने की आदत को दोषी बताया है।

उन्होंने कहा,'कुलदीप यादव की सबसे बड़ी परेशानी है कि जब भी मुश्किल परिस्थितियां सामने आती हैं तो वो घुटने टेक देते हैं और हार मान लेते हैं। जब भी मैच में उनका एक ओवर महंगा चला जाता है तो वो गेंद को देखने के बजाय कप्तान की ओर देखने लगते हैं। उनके कंधे अचानक गिर जाते हैं। खेल के दौरान आपका पॉजिटिव एटिट्यूड होना बहुत जरूरी है, लेकिन उनके ऐसे एटिट्यूड के चलते ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले 2 सीजन में ज्यादा मौके नहीं दिये हैं।'

और पढ़ें: IND vs ENG: शॉ-पाड्डिकल को इंग्लैंड नहीं भेजना चाहते सेलेक्टर्स, क्या टीम मैनेजमेंट के साथ हो गई है तनातनी

दीप दास गुप्ता ने कुलदीप के इस स्वाभाव को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उन्हें अपने आत्म-विश्वास पर काम करने की जरूरत है और तभी वो वापसी कर पायेंगे।

उन्होंने कहा, 'कुलदीप वो मिस्ट्री स्पिनर नहीं हैं जिनका रहस्य पता चलने पर खिलाड़ी का करियर खत्म हो जाता है। कुलदीप के पास अनोखी काबिलियत है, वो कलाई के वास्तविक गेंदबाज हैं लेकिन उनकी समस्या आत्म-विश्वास पर है जो कि काफी निराशाजनक है। अगर आप ध्यान देंगें तो पता चलेगा कि जब भी उनकी गेंद पर चौका पड़ता है या गेंद खराब गिरती है तो वो गेंद को नहीं बल्कि कप्तान के रिएक्शन की ओर देख रहे होते हैं।'

Story first published: Monday, July 5, 2021, 21:00 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+