कोरोना से रिकवर होने के बाद भी ऋषभ पंत क्यों नहीं है डरहम में प्रैक्टिस मैच का हिस्सा?
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में आज दूसरा एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच खेलेगी जबकि दूसरी ओर विराट कोहली की टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज की तैयारी करने उतरेगी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया डरहम में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी जिसको फर्स्ट क्लास कैटेगरी का दर्जा मिला है।
इस मैच से पहले ऋषभ पंत ने अपने 10 दिन क्वॉरेंटाइन में बिता दिए हैं और वे कोविड-19 से उभर भी चुके हैं इसके बावजूद ऋषभ पंत इस प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं होंगे।

पंत पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं-
पंत 10 दिन का क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद पूरी तरह से रिकवर हो गए हैं और उनके कोविड-19 टेस्ट भी नेगेटिव आ चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को हालांकि अभी भी अपनी पूरी फिजिकल फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ प्रैक्टिस की दरकार है उसके बाद ही वे अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ आधिकारिक अभ्यास गेम का हिस्सा बन सकते हैं।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "भले ही पंत इस प्रैक्टिस गेम में खेल भी रहे होते, तो भी उनको पूरी फिजिकल कंडीशन में आने के लिए जरूरी आराम देना पड़ता। उनको कोरोना के लक्षण नहीं रहे हैं लेकिन उनको नॉटिंघम टेस्ट से पहले और प्रैक्टिस की जरूरत है।"
Tokyo 2020: क्या होगा अगर ओलंपिक मैच के दौरान एथलीट का कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला?

भारत को कोई नियमित विकेटकीपर नहीं खेलेगा-
केवल पंत ही नहीं, रिद्धिमान साहा भी प्रैक्टिस मैच को मिस करेंगे क्योंकि वह टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के करीबी संपर्क में आए थे जो कोविड-19 से पॉजिटिव था। साहा और पंत की अनुपस्थिति में केएल राहुल विकेट कीपर का रोल निभाएंगे। ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा के भारतीय टीम का बबल ज्वाइन करने की जल्दी उम्मीद है।
सूत्र ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा दोनों ही पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

फिलहाल भारत के लिए अच्छा मौका-
जहां तक काउंटी चैंपियनशिप इलेवन प्रैक्टिस मैच की बात है तो वह भारतीय टीम के लिए बहुत बढ़िया मौका है क्योंकि यह एक प्रॉपर मैच है ना कि इंटरा-स्क्वायड मैच जो कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा बनने से पहले आपस में ही खेल लिया था।
कोहली ने हालांकि समझा कि केवल इंटरा-स्क्वायड मैच का कुछ खास फायदा नहीं है इसलिए उन्होंने बीसीसीआई से दरकार लगाई और भारतीय बोर्ड ने ईसीबी से बात करके टीम के लिए एक प्रोपर प्रैक्टिस मैच का बंदोबस्त करवा दिया। हालांकि भारतीय टीम अभी भी एक इंटरा-स्क्वायड मैच खेलेगी और उसके बाद 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
