IND vs ENG : उमेश यादव का कमाल, 150 विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने
नई दिल्ली। उमेश यादव शुक्रवार को लंदन में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट के रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। यादव ने नाइटवॉचमैन क्रेग ओवरटन को दूसरे दिन के दूसरे ओवर में 1 रन पर आउट कर अपने 48वें टेस्ट मैच में 150 विकेट हासिल किए। इन 150 विकेट में उमेश ने 96 विकेट भारत में जबकि 54 विकेट विदेशी सरजमीं पर झटके हैं।
कपिल देव 150 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे तेज हैं, जिन्होंने 39 मैचों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, इसके बाद जवागल श्रीनाथ (40), मोहम्मद शमी (42), उमेश यादव (48), जहीर खान (49) और इशांत शर्मा (54) हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट:
434 - कपिल देव
311 - जहीर खान
311 - इशांत शर्मा
236 - जवागल श्रीनाथ
195 - मोहम्मद शमी
150 - उमेश यादव
109 - करसन घावरी
100 - इरफान पठान
यह भी पढ़ें- ये हैं टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में हैं सभी विदेशी
यादव इस मैच की शुरुआत से पहले उपलब्धि से दो विकेट दूर थे। यादव उन दो गेंदबाजों में से एक थे जिन्होंने दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ विकेट लिया था । यादव ने इंग्लैंड के कीमैन और कप्तान जो रूट को 21 रन पर आउट कर कई महीनों के अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज में वापसी की।
इससे पहले, इंग्लैंड ने गुरुवार को द ओवल में चौथे टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों के दबदबे से भारत को 191 रन पर आउट कर दिया । जवाब में मेजबान टीम ने अपने कप्तान जो रूट के रूप में दिन के अंतिम ओवर में विकेट गंवा दिय़ा और 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए। बता दें यादव को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। उमेश ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच खेला था ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
