इंग्लैंड के खिलाफ जर्सी पर खास निशान के साथ उतरेगी वेस्टइंडीज की टीम, जानें क्यों
नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय में नस्लवाद का मुद्दा काफी जोरों पर है। इसके खिलाफ अब तक कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना समर्थन देते हुए अपने करियर के दौरान इससे जुड़े अनुभव को साझा किया है। अब इसको लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज की टीम अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही है। इस सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने नस्लवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और खिलाड़ियों में जागरुरता फैलाने के लिये अपनी जर्सी में खास निशान के साथ कैरिबियाई टीम मैदान पर उतरेगी।
और पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर लोगों को है बड़ी गलतफहमी, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने इस बारे में जानकारी देते हुए साफ किया कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर अपनी जर्सी की कॉलर पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के LOGO के साथ मैदान पर उतरेंगे।
और पढ़ें: करुण नायर ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी में है रोनाल्डो की परछाई

हमारा फर्ज है कि नस्लवाद के खिलाफ जागरुता फैलाई जाये
उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक एफ्रो अमेरिकी नागरिक जॉर्ड फ्लॉयड की श्वेत पुलिस अधिकारी की हिरासत में हुई मौत के बाद से यह मुद्दा काफी गर्माया हुआ है।
इस मुद्दे पर ईएसपीएनक्रिकइंफो से खुलकर बात करते हुए कैरिबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने कहा,' हमारा मानना है कि एकजुटता दिखाना और जागरूकता पैदा करने में मदद करना हमारा फर्ज है । यह खेलों के इतिहास में और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिये अहम क्षण है । हम यहां विजडन ट्रॉफी जीतने आये हैं लेकिन दुनिया में जो रहा है, उससे भी वाकिफ हैं और इंसाफ तथा समानता के लिये लड़ेंगे । युवा खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में हमें वेस्टइंडीज क्रिकेट के समृद्ध इतिहास की जानकारी है और हमें पता है कि आने वाली नस्ल के लिये हम उस विरासत के वाहक हैं ।'

ICC ने दी है LOGO की मंजूरी
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की शर्ट पर बनने वाले इस लोगो को आईसीसी की ओर से स्वीकृति दी गई है जिसे एलिशा होशाना ने डिजाइन किया है। इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था।

होल्डर ने की सख्त कानून बनाने की मांग
इससे पहले जेसन होल्डर ने आईसीसी को नस्लवाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग करते हुए साफ किया था कि इस मामले को भी आईसीसी के गंभीर अपराधों डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह ही समझा जाना चाहिये और दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन बैन जैसी कार्रवाई की जानी चाहिये ।
उन्होंने कहा ,'हमने यह लोगो पहनने का फैसला हलके में नहीं लिया । हमें पता है कि चमड़ी के रंग पर टिप्पणी करने पर कैसा लगता है । समानता और एकता जरूरी है । जब तक वह नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठ सकते ।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
