इतने सालों से जो मेहनत की, उसका नतीजा इस साल निकला : अक्षर पटेल
नई दिल्ली। ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए साल 2021 बेहद शानदार बीत रहा है। उनका क्रिकेट करियर इस साल इतना ऊंचा निखरता दिखा कि पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी एक गहरी पहचान बना ली है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी अपनी जबरदस्त लय को जारी रखा। पहले टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद दूसरे मैच में 41 रनों की तेज पारी खेली। अक्षर पांच बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। अक्षर ने अपने टेस्ट करियर की ऐसी बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की होगी। हालांकि, अक्षर ने माना कि इतने सालों की मेहनत का नतीजा उन्हें इसी साल मिला है।
यह भी पढ़ें- IPL नीलामी से पहले ही बिक सकते हैं ये 6 खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

यह साल मेरे लिए सपनों से भरा रहा
अच्छी फाॅर्म के साथ आगे आने पर अक्षर ने कहा कि भारत के लिए इंग्लैंड में पहुंचाना उनका सपना था। उन्होंने कहा, "वास्तव में, यह साल मेरे लिए सपनों से भरा रहा है, आप कह सकते हैं। जिस तरह से मैंने इंग्लैंड सीरीज में गेंदबाजी की और अब न्यूजीलैंड सीरीज कैसे समाप्त हुई, बीच में आईपीएल था, इसलिए मैं कह सकता हूं कि यह वास्तव में मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक अच्छा साल रहा है।" अक्षर ने दूसरे टेस्ट में 52 और 41 नाबाद रनों की पारी खेलने के बाद यह बातें कहीं।

इस साल मेहनत का नतीजा निकला
उन्होंने आगे कहा, "मेरा प्रयास सुधार करते रहना और उन जगहों को देखना है जहां मुझे बेहतर होने की आवश्यकता है। इतने सालों में मैंने जितनी मेहनत की है, आखिरकार इस साल उसका नतीजा निकला है। बल्लेबाजी कोच (विक्की राठौर) और टीम प्रबंधन को मेरी बल्लेबाजी क्षमताओं पर भरोसा है, और उन्होंने हमेशा मुझसे कहा है कि 'आप यह कर सकते हैं'। पहले जब मुझे मौके मिलते थे तो मैं अपनी शुरुआत को अच्छी पारी में बदल नहीं पाता था लेकिन इस बार जब मुझे मौके मिले तो मैं कन्वर्ट करने में कामयाब रहा।''

जो भी चीज सबसे अहम है उसपर काम किया जाता है
हालांकि अक्षर ने एक थ्री डी खिलाड़ी के रूप में अपनी योग्यता साबित कर दी है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उनके बाहर रहने संभावना है। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर खुद भी इससे वाकिफ हैं। 27 साल के अक्षर ने कहा, "टीम प्रबंधन हमारे साथ चर्चा करता है और वे हमें बताते हैं कि हम टीम संयोजन में फिट हैं या नहीं। टीम के लिए जो भी चीज सबसे अहम है उसपर काम किया जाता है और हम बस खुद से कहते हैं कि हमें अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए और हम कैसे सुधार कर सकते हैं।"
बता दें कि अक्षर ने जुलाई 2014 को वनडे मैच के रूप में डेब्यू कर लिया था, लेकिन वह लगातार टीम में जगह बनाने में असफल रहे थ। 2017 में उनका आखिरी वनडे मैच आया था, लेकिन आईपीएल के जरिए उन्होंने 2021 में टेस्ट में डेब्यू कर फिर से शानदार वापसी कर ली है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी वापसी की, लेकिन वनडे में उनका आना बाकी है। अक्षर 5 टेस्ट मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं, जबकि 38 वनडे मैचों में 45 तो 15 टी20आई मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
