SRH vs KKR: अर्धशतक ठोंक फॉर्म में लौटे शुबमन गिल, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 49वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पक्का कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि उनकी टीम ने बल्लेबाजी में एक बार फिर से निराश किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 115 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। जिसका पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के 13 मैचों के बाद अंकतालिका में 12 अंक हो गये हैं और वो चौथे पायदान पर मजबूती से काबिज है। अब केकेआर की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में राजस्थान का सामना करना है जिसके खिलाफ जीत हासिल करते ही वह प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और दूसरी ही गेंद पर ऋद्धिमान साहा (0) का विकेट खो दिया। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (10) भी 16 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गये। केन विलियमसन (26) ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन शाकिब अल हसन के शानदार रन आउट के चलते वापस जाना पड़ा।
यहां से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से लड़खड़ा गई। प्रियम गर्ग (21) और अब्दुल समद (25) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम के लिये बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके। केकेआर के लिये टिम साउथी, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्थी ने 2-2 विकेट हासिल कर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को उबरने नहीं दिया और नतीजन हैदराबाद की टीम 115 रन ही बना सकी।
और पढ़ें: 'सालों से निराश कर रहे हैं खिलाड़ी', RCB से हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा केएल राहुल का गुस्सा
जवाब में केकेआर की टीम ने एक बार फिर से विस्फोटक अंदाज में शुरुआत करने की कोशिश की हालांकि जेसन होल्डर ने वेंकटेश अय्यर (8) का विकेट हासिल कर पहला झटका दिया तो वहीं पर राशिद खान ने राहुल त्रिपाठी (7) का विकेट लेकर कोलकाता की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। कोलकाता के लिये शुबमन गिल (57) ने नितिश राणा के साथ मिलकर पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना जारी रखा और तीसरे विकेट के लिये 55 रनों की साझेदारी की।
इस दौरान शुबमन गिल ने 51 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाये और 57 रन बनाने के बाद सिद्धार्थ कौल की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं पर नितिश राणा 25 रन बनाकर होल्डर का शिकार हुए। हैदराबाद के गेंदबाजों ने मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications