IPL 2021: मैच के बाद धोनी ने मानी गलती, कहा- हमारे हार का कारण बन सकती है यह चीज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक बार फिर वही राह पकड़ ली है जिसके लिये वह फैन्स के बीच मशहूर है। अनहोनी को होनी में बदलने वाली धोनी की इस टीम ने आईपीएल के 13वें सीजन के अपने शर्मनाक प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है और चैम्पियन की तरह इस सीजन आगे बढ़ती नजर आ रही है। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद सीएसके की टीम ने अपना चैम्पियन मोड ऑन कर लिया है और पहले पंजाब को 15.4 ओवर्स में हराने का काम किया और फिर सोमवार को खेले गये मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 45 रनों से मात दी।
और पढ़ें: CSK vs RR: जानें कैसे जोस बटलर के छक्के से हारा राजस्थान, 8 रन में खो दिये 5 विकेट
सीएसके को इन दो मैचों में सिर्फ जीत नहीं मिली है बल्कि बड़ी जीत हासिल हुई है जिसके चलते उसके नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है और अब वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टीम के सामूहिक प्रयास की जमकर तारीफ की और अपनी बल्लेबाजी के दौरान स्लो गति से रन बनाने की गलती को मानते हुए कहा कि आने वाले मैचों में यह टीम के हार का कारण बन सकती है।
और पढ़ें: IPL 2021: कुलदीप यादव ने बताया कौन है आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाज, कहा- बॉलिंग करना मुश्किल

धोनी की यह गलती बन सकती है हार का सबब
मैच के बाद धोनी ने प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कहा,'दूसरी पारी में विकेट थोड़ा ज्यादा फंस रहा था और हमेशा जितनी ओस पड़ती है आज उससे कम देखने को मिली। मुझे खुशी है कि हमने 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया लेकिन मुझे लगता है कि हम 10-15 रन और बना सकते हैं। मैंने पहली 6 गेंदें जिस तरह से खेली वो किसी और मैच में हमारे हार का कारण बन सकती हैं। आने वाले मैचों में मैं इसका ध्यान रखूंगा और कोशिश करूंगा कि यह गलती हमारे हार का कारण न बने।'
उल्लेखनीय है कि धोनी 14वें ओवर में बल्लेबाजी करने आये थे और अपनी पारी का पहला रन बनाने के लिये 6 रनों का सहारा लिया। धोनी इसी बारे में बात करते हुए अपनी गलती बता रहे थे जिससे तात्पर्य था कि अगर किसी मैच में तेजी से रन बनाने की जरूरत हुई और वो इस तरह खेलते हैं तो टीम हार सकती है।

सैम कर्रन ने की अच्छी गेंदबाजी
धोनी ने इस दौरान अपनी टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा कि इतने सालों में काफी कुछ बदल गया है लेकिन हमारे गेंदबाज इन पिचों पर बॉलिंग करने का मजा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा,'मैं हमेशा परिस्थिति के हिसाब से सोचता हूं कि उस समय क्या बेस्ट किया जा सकता है। जब आप उन्हीं गेंदबाजों से पावरप्ले में गेंदाबाजी कराते रहते हैं तो वो भी अपने रोल के हिसाब से बॉलिंग करते रहते हैं। मुझे लगता है कि सैम कर्रन ने अच्छी गेंदबाजी और दीपक ने भी अच्छी कोशिश की, हालांकि उसने ज्यादा नक्कल बॉल फेंकी लेकिन उसकी कोशिश अच्छी शुरुआत देने की ही थी।'

गीली गेंद भी कर रही थी स्पिन
इस दौरान जब धोनी से पारी के 10वें ओवर में लगे छक्के के बाद बदली हुई गेंद के बाद स्टंप माइक मे कैद हुई आवाज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गीली गेंद भी घूम रही थी।
उन्होंने कहा,'ऐसा नहीं है कि गीली गेंद नहीं घूम रही थी, वह भी स्पिन कर रही थी। मुझे बटलर के घूमती गेंद पर स्वीप शॉट खेलने से कोई परेशानी नहीं थी। अगर गीली गेंद घूम रही थी तो सूखी गेंद के घूूमने के ज्यादा मौके थे। हमारे लिये अच्छी बात थी कि हमारे पास मोइन अली हैं। पिच से थोड़ी मदद मिली जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications